राजस्थान

प्रदेश के उपभोक्ता आंदोलनकारियों का जमावड़ा रविवार को जयपुर में 

-भारत जागरूकता यात्रा ‘ सारा देश समृद्धि का संदेश ‘ और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी

जयपुर, 15 नवंबर l देश और दुनिया के अग्रणी उपभोक्ता आंदोलनकारी डॉ अनंत शर्मा के आवाह्न पर प्रदेश के सभी उपभोक्ता आंदोलनकारी रविवार को जयपुर में कंज्यूमर कनफेडरेशन आफ इंडिया, अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ और कैंस के मुख्यालय गंगवाल पार्क पर पहुंचेंगे जहां आगामी 24 दिसंबर राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस से प्रारंभ हो रही भारत के उपभोक्ताओं के लिए भारत उपभोक्ता जागरूकता यात्रा सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श कर निर्णय लिए जाएंगे l इस मौके पर डॉ शर्मा के सानिध्य में उपभोक्ता संवाद का आयोजन होगा तथा विभिन्न उपभोक्ता विषयक कार्यक्रम एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी l सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलने वाले विभिन्न उपभोक्ता संबंधित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रदेश के सभी उपभोक्ता संगठन प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया है l ध्यान रहे डॉ अनंत शर्मा के नेतृत्व में 24 दिसंबर 2025 राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के मौके पर देश में भारत उपभोक्ता जागरूकता यात्रा नई दिल्ली से प्रारंभ होगी । जो देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए 15 मार्च 2026 विश्व उपभोक्ता दिवस पर समाप्त होगी l नई दिल्ली से प्रारंभ होकर 82 दिन में 17000 किलोमीटर देश के विभिन्न स्थानों को कवर करते हुए यात्रा विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च को पूर्ण होगी l समापन पर देश के उपभोक्ता आंदोलनकारी जुटेंगें और डॉ शर्मा का अभिनंदन करेंगे l

भारतीय उपभोक्ता परिसंघ ( सीसीआई )की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पंड्या ने बताया कि यात्रा के दौरान डॉ शर्मा देश के विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ता प्रतिनिधियों एवं उपभोक्ताओं से सीधे संवाद करते हुए देश के उपभोक्ताओं को जागरूकता का तथा सरकार द्वारा किए गए विभिन्न प्रावधानों के माध्यम से अपने हित संरक्षण सुरक्षित व सुनिश्चित करने का संदेश भी देंगे l डॉ शर्मा की यात्रा को लेकर देश भर में उपभोक्ता संगठनों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है l देश के विभिन्न प्रांतों में उपभोक्ता संगठनों की प्रादेशिक स्तर पर बैठकों का आयोजन कर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है l डॉ शर्मा की विभिन्न स्थान पर बैठकों का आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर दायित्व सौंपे जा रहे हैं l ध्यान रहे डॉ शर्मा की यात्रा को लेकर रोड मैप का निर्धारण किया गया है जो देश के विभिन्न स्थानों पर होते हुए पूर्ण होगा और इस यात्रा को लेकर देश के विभिन्न क्षेत्रों से डॉ शर्मा की यात्रा में अपने क्षेत्र को सम्मिलित किए जाने भी व्यापक मांग आ रही है जिसका प्रबंधन संगठन प्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button