जीतू पटवारी के खिलाफ झूठी एफआईआर से आक्रोशित कांग्रेसियों ने किया एसपी कार्यालय का घेराव
भाजपा को किसी की मदद करना भी गवारा नहीं- मुकेश भाटी


उज्जैन। मुंगावली की घटना को लेकर शहर कांग्रेस ने 2 जुलाई को एसपी कार्यालय का घेराव किया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी एसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा।
मुकेश भाटी ने कहा कि भाजपा के राज में प्रदेश में अत्याचार चरम सीमा पर है, किसी की मदद करना भी सत्ता रूढ़ पार्टी को गवारा नहीं, सत्ता के नशे में चूर भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ द्वेशतापूर्ण तरीके से जो कारवाई की गई है वो सत्ता पक्ष की बौखलाहट है। हम सभी कांग्रेसजन इसका विरोध करते हैं। जीतू पटवारी के खिलाफ की गई झूठी एफ आई आर वापस नहीं ली गई तो आने वाले समय में कांग्रेस पूरे प्रदेश में सड़को पर उतरेगी। संगठन मंत्री अजय राठौर ने बताया कि इस अवसर पर नेता प्रति पक्ष रवि राय, अजीत सिंह ठाकुर, माया त्रिवेदी, विवेक यादव, राजेंद्र वशिष्ठ, करण कुमारिया, गब्बर कुवाल, अभीषेक शर्मा, वीरेन्द्र गोसर, सतीश मरमट, पूर्व पार्षद हिमांशु जोशी, रमेश परिहार, मुजीब सुपारी, सोनिया ठाकुर, स्वाती सिंह, प्रेमलता रामी, चैनसिंह चौधरी, देवव्रत यादव, छोटेलाल मंडलोई, फिरोज पठान, अनवर नागोरी, हिमांशू शर्मा, राजेंद्र राठौर, सादिक कुरेशी, हिमांशू जोशी, लकी ठाकुर, देवेंद्र पाटनी, गजेंद्र मारोठिया, वरुण शर्मा, श्याम जटिया, ललित मीणा, असरार मामू, समद खान, कृष्णा यादव, रियाज खान, फूलचंद जरिया, चंदू यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने किया।



