उज्जैन समाचारमध्य प्रदेश

हायाबूसा, बीएमडब्ल्यू बाइकों के साइलेंसर पर उज्जैन में पुलिस ने चलाया बुलडोजर

-100 बाइक के मोडिफाइड साइलेंसर को बुलडोजर से कुचला गया

उज्जैन। 100 से ज्यादा साइलेंसर पर पुलिस ने बुलडोजर चलाया यह सभी साइलेंसर दो पहिया वाहनों पर मॉडिफाई करके लगाए गए थे। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि साइलेंसर मॉडिफाई करने के युवा मोटरसाइकिल चलाते थे इससे बुजुर्ग और महिलाओं को बेहद परेशानी होती थी। कई बार इन लोगों को साइलेंसर हटाने और जप्त करने कीन  कार्रवाई की गई थी परंतु साइलेंसर मॉडिफाई करके दो पहिया वाहन में लगाना बंद नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। अब उन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो मॉडिफाई साइलेंसर वाहनों में लगाते हैं। जिन साइलेंसर को नष्ट किया गया है उनकी कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। जिन बाइक से साइलेंसर निकाले गए हैं उनमें हायाबूसा, बीएमडब्ल्यू जैसी बाइक भी शामिल हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button