उज्जैन समाचारकारोबारदेश-विदेशमध्य प्रदेश

सीएम मोहन यादव का ऐलान ;उज्जैन में हरिद्वार की तर्ज पर‌ संत, महंत सिटी विकसित होगी

साधू संत, महामंडलेश्वर सिंहस्थ क्षेत्र में स्थायी आश्रम बना सकेंगे
उज्जैन। उज्जैन के सिंहस्थ क्षेत्र में अब स्थाई आश्रम साधु संतों के बन सकेंगे। इसके लिए सरकार ने उज्जैन विकास
प्राधिकरण के माध्यम से योजना तैयार कर रही है। यह ऐलान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन के सिंहस्थ मेला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान किया। उन्होंने कहा कि सभी साधु संतों को स्थाई आश्रम बनाने के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी 5 एकड़ में आश्रम बन सकेगा। इसमें से 1 एकड़ में भवन आदि बन सकेंगे चार एकड़ को ओपन स्पेस के रूप में खाली रखना पड़ेगा। इसके अलावा एजुकेशन वैलनेस सेंटर समेत अन्य लोग भी सिंहस्थ में अपने सेंटर खोल सकेंगे परंतु इनका इस्तेमाल कमर्शियल नहीं होगा। सीएम यादव ने कहा कि किसान अगर साधु संतों को जमीन देना चाहे तो उज्जैन विकास प्राधिकरण के माध्यम दे सकेंगे। मेट्रो ट्रेन की मंजूरी दे दी गई है। उज्जैन एयर स्ट्रिप को हवाई अड्डे बनाने की तैयारी कर रहे हैं। आने वाले दिनों में शहर के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए परमानेंट फोर लेन, सिक्स लेन ये सभी अलग अलग निर्माण कार्य एक साथ शुरू करेंगें। यह सभी निर्माण कार्य इस तरह से किए जाएंगे कि सिंहस्थ के बाद इन्हें तोड़ना न पड़े। इसलिए यह सभी निर्माण कार्य स्थायी तौर पर ही किए जाएंगे।इसके बाद अगर कोई सामाजिक रूप से अन्य क्षेत्र, धर्मशाला, हॉस्पिटल, कॉलेज, स्कूल का निर्माण करना चाहता है तो उनके लिए भी योजना बनाई जाएगी। लेकिन पहला प्रयास सभी साधु-संतो के लिए किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button