क्राइम
शहरी व ग्रामीण थानों की कुल 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों द्वारा टीम बनाकर अलग – अलग जगहों पर की गई चेकिंग

उज्जैन। शहरीय व ग्रामीण थानों की कुल 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों द्वारा टीम बनाकर अलग – अलग जगहों पर चेकिंग की गई। पुलिस के मुताबिक 6 अगस्त 2025 को रात्रि में उज्जैन जिले में पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना, असामाजिक तत्वों की धरपकड़ करना एवं सार्वजनिक स्थलों पर सतत निगरानी रखना रहा। शहर एवं देहात के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा प्रमुख बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौराहों और अन्य संवेदनशील स्थलों पर चेकिंग की गई।शहर/देहात थाना क्षेत्रों द्वारा स्थायी व गिरफ्तारी वारंट तामिल कराए गए। थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से धारदार चाकू, देशी कट्टा रखने वाले आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कराए गए।



