कितनी सुरक्षित है ऑनलाइन लेनदेन व्यवस्थाएं

लय द्विवेदी। वर्तमान समय में रुपए पैसों का लेन देन हो या घरेलू उपयोग की कोई सामग्री की आवश्यकता हर मामले में ऑनलाइन सुविधा की उपलब्धता ने लोगों को प्रभावित किया है और ऑनलाइन पर बढ़ता लेनदेन व सामान मंगवाने की व्यवस्थाएं इस बात का संकेत है कि आम लोग इस व्यवस्था का अधिकाधिक उपयोग कर रहे हैं l ऑनलाइन लेन देन की बात करें तो विश्वसनीय सेवाओं के साथ कई ऐसे उदाहरण भी है जिसमें लोगों को लेनदेन के दौरान काफी नुकसान उठाना पड़ा और परेशानी हुई है, ऐसी स्थिति में नुकसान से बचने के लिए सुरक्षित लेन देन सबसे महत्वपूर्ण उपयोगी विकल्प है जिसके तहत प्रतिष्ठित ओर विश्वसनीय सेवाप्रदाताओं की निर्धारित सेवाओं का उपयोग किया जाए ताकि किसी तरह का नुकसान ना हो और तकनीकी समस्या की स्थिति में भी राहत की संभावना बनी रहे l
इसी तरह विभिन्न तरह के सामान मंगवाने की व्यवस्था के तहत भी प्रतिष्ठित व विश्वसनीय फर्म व सेवाप्रदाताओं से सामान मंगवाना हमारे लिए राहतकारी हो सकता है क्योंकि ऐसे संस्थान से आने वाली सामग्री के दौरान किसी कारणवश कोई अनियमित होने की स्थिति में उसे वापस भेजा जा सकता है या लेने से इनकार कर अपनी पूर्व में भुगतान की गई राशि को वापस प्राप्त करना भी संभव होता है, अतः महत्वपूर्ण यह है कि हम अपने कार्य को किस माध्यम से करना चाहते हैं l
आर्थिक लेन देन के मामले में वर्तमान में सभी प्रतिष्ठित और विश्वसनीय संस्थान ऐप के माध्यम से समस्त सुविधा उपलब्ध कराती हैं जिनमें पहचान का प्रमाणीकरण होने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई संभव होती है अतः स्वदेशी व सुरक्षित व्यवस्था वाले संस्थाओं की सेवाओं का उपयोग बेहतर साबित हो सकता है l इसी तरह सामग्री के मामले में अविश्वसनीय सेवाप्रदाताओं से सामग्री मंगवाने के स्थान पर विश्वसनीय और प्रतिष्ठित संस्थानों से सामग्री लेना फायदेमंद होता है l कई बार सामान के नाम पर अंदर खाली डब्बे व अन्य अनुपयोगी चीजो से भरे4 पैकेट प्राप्त करने की सूचना सामने आती है, इन सभी से बचने के लिए सुरक्षित खरीददारी आवश्यक है l इस संबंध में डिजिटल स्तर पर उपलब्ध व्यवस्थाओं में सारी जानकारी का अध्ययन करने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई करना उपयोगी हो सकता है l



