उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा का दक्षिण भारत में प्रवेश




–जागरूकता से ही हित संरक्षण – डॉ अनंत शर्मा
जयपुर, 14 जनवरी l भारतीय उपभोक्ता परीसंघ सीसीआई के नेशनल चेयरमेन डॉ अनंत शर्मा ने कहा है कि जागरूकता से ही उपभोक्ता हित संरक्षण संभव है अतः देश के उपभोक्ताओं में जागृति का संचार करने इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है l नई दिल्ली से प्रारंभ हुई उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा ने देश के दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, पणजी और महाराष्ट्र होते हुए कर्नाटक में प्रवेश कर दक्षिण की और कूच किया है l देशभर में आम उपभोक्ताओं को अपने अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूक होने का संदेश देते हुए आगे बढ़ रहे अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता आंदोलनकारी डॉ अनंत शर्मा की यात्रा का देश के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया जा रहा है और विभिन्न संवाद, संपर्क एवं संगठन कार्यक्रम में उपभोक्ता जागृति का संदेश दिया जा रहा है l कर्नाटक के हुबली से प्रस्थान कर यात्रा बेंगलुरु होते हुए आगे बढ़ती जा रही है इस दौरान विभिन्न आयोजनों में भारतीय मानक ब्यूरो के वरिष्ठ प्रतिनिधियों तुषार शर्मा, अहमदजी के साथ सीसीआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पंड्या सहित संगठन पदाधिकारी डॉ एम सेल्वराज, यात्रा समन्वयक संजय खंडेलवाल, शंभूराज चक्रपाणि, डॉ पी दामोदर, जे डेनियल, अनिल कुमार, एम सुधाकर चेरी, एस अशोका चेरी, कुमारस्वामी आदि यात्रा अभियान के दौरान जन जागरूकता का संचार करने में जुटे हुए हैं l इस यात्रा आयोजन के विभिन्न कार्यक्रमों में समन्वय के साथ भारतीय मानक ब्यूरो के भी विभिन्न कार्यक्रम जारी है जिसमें जन जागरूकता का संदेश सीसीआई व बीआईएस के समन्वय के साथ दिया जा रहा है l
सीसीआई के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव एवं उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निरंजन द्विवेदी ने बताया कि तृतीय चरण में यात्रा 18 जनवरी को कोच्चि से तिरुवंतपुरम पहुंचेगी, 19 जनवरी को कन्याकुमारी, 20 जनवरी को रामेश्वरम, 21 जनवरी को कराईकाल, 22 जनवरी को पांडिचेरी, 23 जनवरी को चेन्नई पहुंचेगी l इसी तरह 26 जनवरी को यात्रा चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर पहुंचेगी, 27 जनवरी को तिरुपति, 28 जनवरी को अमरावती, 29 जनवरी को गुंटूर अमरावती वारंगल, 30 जनवरी को वारंगल हैदराबाद, 1 फरवरी को नागपुर, 2 फरवरी को रायपुर पहुंचेगी l
यात्रा का चौथा चरण 3 फरवरी को रायपुर से प्रारंभ होगा और यात्रा सबलपुर पहुंचेगी 4 फरवरी को भुवनेश्वर वह कटक 5 फरवरी को भुवनेश्वर पुरी 6 फरवरी को पूरी से कोलकाता 7 फरवरी को कोलकाता से रांची 9 फरवरी को पटना 10 फरवरी को सिलीगुड़ी 11 फरवरी को गुवाहाटी पहुंचेगी l यात्रा के पांचवें चरण में 15 फरवरी को यात्रा गुवाहाटी से शिलांग, 16 फरवरी को बदरपुर, 17 फरवरी को अगरतला, 18 फरवरी को आइजोल, 19 फरवरी को इंफाल, 21 फरवरी को कोहिमा, 23 फरवरी को ईटानगर, 24 फरवरी को जयगांव, 26 फरवरी को गंगटोक, 27 फरवरी को सीतामढ़ी, 28 फरवरी को गोरखपुर, 1 मार्च को लखनऊ पहुंचेगी l छठे चरण की यात्रा 4 मार्च को लखनऊ से प्रारंभ होकर मुरादाबाद पहुंचेगी, 5 मार्च को देहरादून, 6 मार्च को शिमला, 7 मार्च को मनाली, 8 मार्च को लद्दाख, 10 मार्च को श्रीनगर, 11 मार्च को जम्मू , 13 मार्च को चंडीगढ़ और 14 मार्च को यात्रा चंडीगढ़ से नई दिल्ली पहुंचेगी l विश्व उपभोक्ता दिवस पर 15 मार्च को यात्रा का समापन दिल्ली में होगा l



