मध्य प्रदेश

शिवरात्रि महोत्सव 2026: 8 लाख लोगों ने महाकाल के दर्शन किए

उज्जैन। शिवरात्रि महोत्सव 2026 के तहत उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आठ लाख भक्तों ने दर्शन किए। वहीं
महाशिव रात्रि पर्व के दूसरे दिवस 16 फरवरी 2026 भगवान श्री महाकालेश्वर जी की वर्ष में एक बार दिन में 12 बजे होने वाली भस्मार्ती हुई। भस्मार्ती के बाद भोग आरती हुई एवं ब्राह्मण भोज संपन्न हुआ कलेक्टर एवं अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह एवं मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक द्वारा सभी ब्राह्मणों को तिलक किया गया। 

श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व सफलतापूर्वक संपन्न: प्रशासक प्रथम कौशिक ने जताया आभार:  श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर श्री प्रथम कौशिक ने महाशिवरात्रि और शिव नवरात्रि पर्व के निर्विघ्न संपन्न होने पर सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों, 15 और 16 फरवरी को, भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के सुगम दर्शन किए और पुण्य लाभ प्राप्त किया। प्रशासक श्री कौशिक ने इस भव्य आयोजन की सफलता का श्रेय मंदिर के पुजारियों, पुरोहितों और सभी अधिकारियों एवं मंदिर कर्मचारियों को दिया, जिन्होंने शिव नवरात्रि और महाशिवरात्रि के दौरान निर्बाध पूजन कार्य संपन्न कराया। साथ ही, उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया, जिनकी सक्रियता से भीड़ प्रबंधन अत्यंत सुलभ रहा और श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।उन्होंने विशेष रूप से मीडिया प्रबंधन को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं और सटीक जानकारी को आम जनता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में, श्री कौशिक ने दर्शन के लिए आए सभी श्रद्धालुओं के प्रति भी कृतज्ञता प्रकट की, जिन्होंने मंदिर समिति द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और नियमों का पूरी निष्ठा के साथ पालन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button