देश-विदेश
अरुण जेटली को मुझे धमकाने के लिए भेजा गया था: राहुल


नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि जब उन्होंने कृषि से जुड़े कानून का विरोध किया तो तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली को उन्हें धमकाने के लिए भेजा गया था। भाजपा ने राहुल गांधी की टिप्पणी को फर्जी खबर करार दिया और कांग्रेस नेता से कहा कि वह आख्यान के अनुरूप चीजों को बदलकर पेश करने के बजाय तथ्यों पर टिके रहें।राहुल के आरोपों पर जेटली के बेटे रोहन जेटली ने जबाव दिया है। उन्होंने कहा कि यह उनके पिता का स्वभाव नहीं था। वे किसी भी मुद्दे पर खुलकर आपस में बातचीत के समर्थक थे।



