राजस्थान

सेहत और संपत्ति की राह’ का विमोचन संपन्न

जयपुर, 18 अक्टूबर lशहर के द ललित होटल में पंकज कौशिक की नवीन पुस्तक ‘ सेहत और स्वास्थ्य की राह’ का विमोचन प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं विधायक अनिल शर्मा तथा प्रदेश के अग्रणी समाजसेवी एवं उद्योगपति व राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रमुख महामंत्री मधुसूदन शर्मा के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया l
इस मौके पर अतिथि अनिल शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है और स्वास्थ्य के प्रति सजगता आवश्यक है l उन्होंने पुस्तिका के माध्यम से आमजन के लाभान्वित होने का विश्वास जताया l
अतिथि ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रमुख महामंत्री मधुसूदन शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में परिस्थितियों के दृष्टिगत कई तरह की स्वास्थ्य समस्याए सामने आ रही है, ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने रहना आवश्यक है l उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनने के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और सावधानियां पर ध्यान देना आवश्यक है l यह पुस्तिका आमजन को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का संदेश देगी जिससे वह कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं l
पुस्तिका के लेखक पंकज कौशिक ने पुस्तिका का परिचय देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य नवीन तकनीकी के दौर में जाने अनजाने होने वाली विभिन्न समस्याओं व संक्रमण के साथ और असावधानी के चलते होने वाले वाली परेशानियों से बचाव हेतु पूर्व सजग रहने के साथ उपयोगी जानकारियां दी गई है l कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी प्रतिनिधियों व समाजसेवीयो ने भाग लिया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button