उज्जैन समाचार

तीन प्राचार्य गैर हाजिर हुए, एक दिन का वेतन काटने के निर्देश 

अब जानकारी ली जाएगी ऑनलाईन, समीक्षा होगी वन टू वन : डीईओ शर्मा 

उज्जैन। शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. माधवनगर, उज्जैन के अटल सभागृह में जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में 203 हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी प्राचार्य एवं 6 सहायक संचालक / बीईओ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राचार्य उमावि कालूहेडा, हाईस्कूल कन्या घट्यिा एवं हाईस्कूल खारपा के अनुपस्थित रहने पर 1 दिन का वेतन कांटा जाएगा। उपस्थित प्राचार्य को सर्वप्रथम एडीपीसी गिरीश तिवारी द्वारा विकासखण्डवार विद्यालय के डाइस कोड अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी की टीम के सहयोग से सीटिंग प्लान अनुसार बैठाया गया एवं पूरे दिन की रूपरेखा को बताया गया। पल-प्रतिपल अनुसार लेखा, अनुदान, स्थापना-1, 2 एवं सर्तकता समग्र शिक्षा, परीक्षा, योजना आदि विषयों पर क्रमानुसार प्राचार्यो को दिए ऑनलाईन प्रपत्र पर समीक्षा की गई। ऑडिटर शैलेन्द्र वर्मा द्वारा लेखा, सुलभा क्षीरसागर द्वारा अनुदान पर उपस्थित प्राचार्यो से चर्चा की गई। सहायक संचालक श्री महेन्द्र खत्री द्वारा स्थापना-1, 2 एवं सर्तकता के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए उपस्थित प्राचार्यो को नामजद शेष जांच हेतु अगले 02 दिन में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। योजना अधिकारी श्रीमती संगीता श्रीवास्तव द्वारा स्कॉलरशिप, साईकिल पर विस्तृत चर्चा करते हुए वन टू वन स्कूलवार समीक्षा की गई। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक गिरीश तिवारी द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के मुख्य बिन्दु जैसे- शाला विकास प्रबंध समिति, उपयोगिता प्रमाण-पत्र, शिक्षक प्रशिक्षण पर फीडबैक, अधोसंरचना, व्यावसायिक शिक्षा, जीवन कौशल शिक्षा पर ऑनलाईन विद्यालयों द्वारा भरे प्रपत्रों पर सेम्पल स्कूल का चयन कर समीक्षा की गई। इस वर्ष शिक्षा अधिकारी, आनंद शर्मा के मार्गदर्शन में पहलीबार सभी जानकारियों पर स्कूलों का सेम्पल चयन कर समीक्षा की गई जिससे आपस में प्राचार्यों के बीच पीयर लर्निंग भी हुई। ऑनलाईन भरे हुए प्रपत्रों की विशेषता है कि सभी स्कूल एक दूसरे की जानकारी देख सकते है एवं तद्‌नुसार आवश्यकता होने पर सुधार भी कर सकते है।जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निधि जायसवाल द्वारा छात्रवृत्ति पर ओ.टी.आर. को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण करते हुए सभी प्राचार्यो से समय-सीमा में कार्य करने का अनुरोध किया गया। वही वन स्टॉप सेन्टर की प्रशासक श्रीमती वीणा बोरासी द्वारा अपनी योजनाओं का महिलाओं को लेकर सभी प्राचार्यो को बताया एवं सेन्टर की विशेषताओं का पम्पलेट वितरित किया। जिला कोषालय अधिकारी द्वारा श्री कुणाल द्वारा ट्रेजरी में आने वाले समस्याओं एवं किस तरह बील प्रस्तुत किए जाए जिन पर आपत्ति नहीं लगे उसका प्रशिक्षण देते हुए उज्जैन बीईओ श्री देवेन्द्र आर्य की तारिफ की गई। अन्य विकासखण्ड के बीईओ एवं संकुल प्राचार्यो को विशेष ध्यान देने की जरूरत पर जौर दिया गया। बैठक के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी, आनंद शर्मा द्वारा अर्द्धशासकीय पत्र पर चर्चा की गई जिसमें मुख्य रूप से अकादमिक, एजुकेशन पोर्टल 3.0, गोपनीय चरित्रावली, नियमित उपस्थिति, परीक्षाफल की गत्वर्ष से तुलना, प्रोटोकॉल एडवायजरी जैसे विषय पर निर्देश देते हुए सभी उपस्थित प्राचार्यों से कहां की जिले के आई.टी. सेल द्वारा निर्मित वेबसाईट, ऑनलाईन प्रपत्र, नियमित उपस्थिति इसी तरह पूरे वर्ष ली जावेगी, जिसका पालन आप को करना होगा। बैठक का संचालन एडीपीसी गिरीश तिवारी द्वारा करते हुए शुरूआत शिवजी के भजन सुबह-सुबह लो शिव का नाम एवं अंत हनुमानजी के भवन है दुख भंजन मारूति नंदन सुन लो मेरी पुकार_सामूहिक रूप से भवन गवाकर किया गया। इस अवसर पर कार्यालय स्टॉफ की ओर से हेडक्लर्क ईश्वर परमार एवं उनकी टीम आई.टी.सेल. की ओर से अनिश पाण्डे, नितिन सत्यप्रेमी, शिवम् बिल्लौरे एवं उनकी टीम उपस्थित रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button