नगर निगम

सूरज नगर स्थित शिवम ट्रांसपोर्ट से निगम द्वारा 300 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त की 

-ट्रांसपोर्ट अधिनियम के तहत प्रतिबंधित सामग्री ट्रांसपोर्ट करने वालों पर भी कार्यवाही की जाएगी - निगम आयुक्त  पाठक

उज्जैन।‌शनिवार को नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने  वार्ड क्रमांक 29 सूरज नगर स्थित शिवम ट्रांसपोर्ट पर दबिश देते हुए अमानक स्तर की लगभग 300 किलो से ज्यादा प्रतिबंधित पॉलिथीन को जप्त करने की कार्यवाही करते हुए पंचनामा बनाया । स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त  संजेश गुप्ता द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि शनिवार को सूरज नगर स्थित शिवम ट्रांसपोर्ट पर इंदौर से उज्जैन आई ट्रांसपोर्ट की गाड़ी में लगभग 300 किलो से ज्यादा अमानक स्तर की प्रतिबंधित पॉलीथिन होने की सूचना प्राप्त हुई जिसके क्रम में ट्रांसपोर्ट पर दबिश देते हुए प्रतिबंधित पॉलीथिन को जप्त किया गया। उपायुक्त गुप्ता द्वारा बताया गया कि निगम आयुक्त  आशीष पाठक के निर्देश पर शहर में निरंतर प्रतिबंधित पॉलीथिन क्रय विक्रय करने वालों पर सघन रूप से कार्यवाही की जा रही है एवं भारी जुर्माना भी लगाया जा रहा है साथ ही ट्रांसपोर्ट अधिनियम के तहत जिन ट्रांसपोर्ट वालों के द्वारा प्रबंधित सामग्री लाई जाती है तो संबंधित पर भी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button