उज्जैन समाचारदेश-विदेशमध्य प्रदेशस्वास्थ्य

मध्य प्रदेश में घायल को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाइये, 25 हजार मिलेंगे

मध्यप्रदेश सरकार की राहवीर योजना

 

उज्जैन 27 जून। मध्य प्रदेश सरकार ने राहवीर योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाना है। इस योजना के तहत जो व्यक्ति घायल को गोल्डन आवर (दुर्घटना के पहले घंटे) के भीतर अस्पताल पहुंचाता है, उसे 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा ।  राहवीर योजना में कोई भी व्यक्ति जो घायल को अस्पताल पहुंचाता है, चाहे वह मध्य प्रदेश का निवासी हो या नहीं पात्र होगा। योजना के अंतर्गत आवेदन के लिए अस्पताल से प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा, जिसमें घायल को समय पर पहुंचाने की पुष्टि हो । इसमें अस्पताल और पुलिस द्वारा सहायता की पुष्टि की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने में मदद मिलेगी सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा मिलेगा ,लोगों को मदद के लिए प्रेरित किया जाएगा। योजना के तहत सहायता करने वाले व्यक्ति को पुलिस द्वारा परेशान नहीं किया जाएगा, पुरस्कार राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी ,योजना पूरे मध्य प्रदेश में लागू है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button