

गांधीनगर l नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गांधीनगर एवं इससे संबद्ध महाविद्यालयो में फॉरेंसिक साइंस के अंतर्गत अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए इन दोनों इंटर्नशिप का कार्यक्रम विभिन्न स्थानों गांधीनगर, सूरत, अहमदाबाद, वडोदरा आदि में निर्धारित स्थान एवं केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है इसके तहत विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों से संबंधित मुद्दों की महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उनमें विषय विशेषज्ञता विकास हेतु मार्गदर्शन दिया जा रहा है l एनएफ़एसयू के निर्देशानुसार निर्धारित केंद्रों पर प्रशिक्षुओं को विभिन्न विषयों फिंगरप्रिंट, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, बैलिस्टिक, टॉक्सिकोलॉजी, नारकोटिक्स, क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन, कंप्यूटर फॉरेंसिक साइंस, डिजिटल फॉरेंसिक, डीएनए, इंट्रोडक्शन ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस, फॉरेंसिक जर्नलिज्म आदि को लेकर मार्गदर्शन व विशिष्ठ जानकारियां उपलब्ध कराने के साथ ही प्रायोगिक कार्यों के माध्यम से भी उन्हें अभ्यास करवाया जा रहा है l इस संबंध में सक्षम स्तर से निर्देश जारी किए गए थे और विद्यार्थियों को प्रशिक्षण केंद्रों का आवंटन किया गया था, इसके अनुरूप जून माह में इंटर्नशिप का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है l नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी एवं फॉरेंसिक साइंस के संस्थानों में विषय विशेषज्ञ एवं निष्णात विद्वानों के द्वारा इंटर्नशिप के विद्यार्थियों को प्रभावी मार्गदर्शन दिया जा रहा है ताकि उनको विषय के बारे में विशिष्ट जानकारियां मिल सके तथा विषय व इससे संबद्ध शंकाओं का समाधान हो सके l
नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गांधीनगर से संबद्ध नरनारायण शास्त्री इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, जेतलपुर अहमदाबाद के तहत संचालित फॉरेंसिक महाविद्यालय के कैंपस डायरेक्टर संजय शर्मा एवं प्रवक्ता डॉ प्रवेश शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में नियमित अध्ययन के बाद विद्यार्थियों के लिए अन्य स्थानों पर प्रायोगिक व विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों को लेकर इंटर्नशिप के आयोजन से उनमें विषय से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की जानकारी मिलती है और विषय के बारे में गहन अध्ययन के अवसर उपलब्ध होते हैं, जिससे उनकी विशेषज्ञता का विकास होता है l फॉरेंसिक साइंस से संबद्ध विषयों के विशिष्ट जानकार डॉ प्रवेश शर्मा ने बताया कि फोरेंसिक साइंस के अंतर्गत विभिन्न विषयों में शैक्षिक मार्गदर्शन के साथ ही प्रायोगिक कार्य की भी महत्वपूर्ण आवश्यकता है और सैद्धांतिक व प्रायोगिक ज्ञान के संबंध में प्राप्त सूचनाओं के साथ उनके व्यावहारिक अनुभव को लेकर इंटर्नशिप कार्यक्रम काफी उपयोगी माना जाता है l



