स्काई फोर्स फिल्म से डेब्यू करने वाले अभिनेता वीर पहाड़िया ने महाकाल दर्शन
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'स्काईफोर्स' वीर जान्हवी कपूर से टिप्स लिए हैं

23 जनवरी 2025। अभिनेता वीर पहारिया ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। पूजन पुरोहित श्री पीयूष चतुर्वेदी ने सम्पन्न करवाया।
मंदिर प्रबंध समिति की ओर से श्री अभिषेक शर्मा द्वारा श्री पहारिया का स्वागत-सम्मान किया गया।अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘स्काईफोर्स’ में वीर पहाड़िया बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। वीर अपने इंडस्ट्री के दोस्तों और ‘करीब परिवार’ जान्हवी कपूर से टिप्स लेते रहते हैं।
पिछले दिनों शेयर किया फिल्म का किस्सा: अभिनेता वीर पहाड़िया कहते हैं, ‘मैं फाइटर प्लेन के कॉकपिट में बैठा था, मेरा चेहरा पूरी तरह से कवर था। उस वक्त मुझे अज्जामद बोपय्या देवय्या जी के साहस, जुनून का अहसास हुआ। मैंने जैसे ही फिल्म का यह आखिरी सीन शूट किया, मैं डायरेक्टर को पकड़ कर खूब रोया। अज्जामद बोपय्या देवय्या ने देश के लिए जो बलिदान दिया, मुझे उस भावना के कारण रोना आया।’



