उज्जैन समाचारदेश-विदेशमध्य प्रदेश

कलेक्टर सिंह ने निर्माणरत रोप-वे व मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों की प्रगति देखने औचक निरीक्षण किया

3713 करोड़ से ज्यादा से रोप वे निर्माण और सड़क चोडी कारण होगा उज्जैन में


उज्जैन,23 जनवरी। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने गुरुवार सुबह नगर निगम के मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों एवं रोप-वे निर्माण कार्य की प्रगति देखने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने सभी कार्य समयसीमा में पूर्ण करने एवं कार्यों को मापदंड अनुसार करने के निर्देश दिए ।
कलेक्टर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान गाडी अड्डा चौराहे से वी.डी. क्लाथ मार्केट के डी. गेट मार्ग, जुना 1 सोमवारिया होते हुए बड़ी पुलिया तक के 2.25 किमी चौड़ीकरण कार्य जिसकी अनुमानित लागत 32 करोड़ रूपये, वी.डी. क्लाथ मार्केट, तेलीवाड़ा, ढ़ाबारोड़ होते हुए छोटी पुलिया तक के 1.80किमी मार्ग का चौड़ीकरण कार्य जिसकी लागत 26.86 करोड़ रुपए, खजूरवाली मस्जिद, अब्दालपुरा ,रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, जीवाजीगंज थाने से गणेश चौक तक के 850 मीटर चौडीकरण कार्य लागत राशि 9.80 करोड़ ,कोयला फाटक चौराहा से लेकर छत्री चौक गोपाल मंदिर तक 1.8 किमी चौडीकरण कार्य लागत राशि 15 करोड़ निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम के कार्यपालन यंत्री  पीयूष भार्गव को सेंट्रल मार्किंग ,भवनों पर मार्किंग एवं कार्य समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत कलेक्टर श्री सिंह ने रोप-वे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति देखी। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारी ने जानकारी दी कि अभी इलेक्ट्रिक , टेलीकॉम एवं सिग्नल केबल्स को हटाने का कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर श्री सिंह ने रोप वे के टावर कंस्ट्रक्शन निर्माण की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की,एवं सभी कार्य समयसीमा में पूर्ण करने की सख्त हिदायत देकर,आज शाम तक कार्य सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी के साथ प्रेजेंटेशन देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयति सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button