उज्जैन समाचारदेश-विदेशमध्य प्रदेश
110 दिन बाद महाकाल मंदिर में पहुंचे साढे 3 लाख से ज्यादा भक्त
त्रिनेत्र कमांड सेंटर पर मंदिर प्रशासक, सहायक प्रशासक का ऑफिस भी खुला

-नीलकंठ द्वार से 50 कदम दूर पर बना नया प्रोटोकॉल आफिस
उज्जैन। नाग पंचमी के बाद इस सप्ताह महाकाल मंदिर में दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या साढ़े 3 लाख से ज्यादा हो गई। सभी भक्तों को आसानी से दर्शन हो रहे है। भक्तों को आसानी रहे इसके लिए प्रोटोकॉल ऑफिस नीलकंठ द्वारा के पास खोल दिया गया है। यहां बैठने के लिए सोफा और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।यह जानकारी महाकाल मंदिर प्रकाश प्रशासक गणेश धाकड़ ने देते हुए बताया कि त्रिनेत्र कमान कंट्रोल सेंटर पर प्रोटोकॉल ऑफिस शिफ्ट कर दिया गया है। सोमवार से व्यवस्था लागू कर दी गई है। नई व्यवस्था से प्रोटोकॉल दर्शन की व्यवस्था पारदर्शी रहेगी। क्योंकि अभी करीब 1000 लोग प्रोटोकॉल के माध्यम से प्रतिदिन महाकाल मंदिर में दर्शन करते हैं। इसमें सभी विभाग और सभी राजनीतिक दल के प्रोटोकॉल शामिल रहते हैं।



