उज्जैन समाचारदेश-विदेशमध्य प्रदेश

आज निकलेगी मार्गशीर्ष (अगहन) माह की पहली सवारी, पूजन किया कलेक्टर, एसपी ने


-श्री चंद्रमौलेश्वर भगवान प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे
उज्जैन । श्री महाकालेश्वर मंदिर से भगवान श्री महाकालेश्वर की मार्गशीर्ष माह की पहली व कार्तिक- मार्गशीर्ष (अगहन) माह की तीसरी सवारी निकालने के लिए सोमवार 18 नवम्बर को सायं 3.30 बजे से पूजन शुरू हो गया। कलेक्टर नीरज सिंह ने पूजा की।सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित सभामंडप में भगवान श्री महाकालेश्वर के श्री चन्द्रमौलीश्वर स्वरूप का विधिवत पूजन-अर्चन किया जावेगा।

पूजन उपरांत भगवान श्री चन्द्रमौलीश्वर रजत पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर प्रजा का हॉल जानने नगर भ्रमण पर निकलें। पालकी को मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा भगवान को सलामी (गॉड ऑफ ऑनर) दिया जायेगा।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि, सवारी परंपरानुसार एवं पूर्ण गरिमामय तरीके से निकाली जावेगी। सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर से महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाडी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। वहॉ क्षिप्रा के जल से भगवान श्री चन्द्रमौलीश्वर का अभिषेक उपरांत सवारी रामघाट से गणगौर दरवाजा, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार, होते हुए पुन: श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।
सवारी में आगे तोपची, कडाबीन, पुलिस बैण्ड घुडसवार दल, सशस्त्र पुलिस बल के जवान नगर वासियों को बाबा के आगमन की सूचना देते चलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button