राजस्थान

नवभारत साक्षरता परख प्रारंभ, निरक्षरता से मुक्त हो, डिजिटल साक्षर बने – निदेशक साक्षरता



बांसवाड़ा, 20 सितंबर l
देश में पंद्रह वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को साक्षर बनाने के साथ ही वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप उन्हें डिजिटल जागरूक बनाने के लिए चलाए जा रहे नवभारत साक्षरता अभियान के तहत देश भर चिन्हित लर्नर्स के लिए मूल्यांकन आज हो रहा है l इस अवसर पर प्रदेश के संयुक्त शासन सचिव शिक्षा एवं निदेशक साक्षरता निदेशालय मनीष गोयल ने अपने संदेश में कहा कि असाक्षरों के लिए यह निरक्षरता से मुक्त होने का अवसर है अतः समस्त पत्र लर्नर नवभारत साक्षरता के अभियान से जुड़े और अपने शिक्षा कार्यक्रम गति दें l इस अभियान की उपलब्धि के बाद वह ओपन परीक्षाओं से जुड़कर अग्रिम पढ़ाई कर सकते हैं l अतिरिक्त निदेशक स्नेहलता हरित ने अपने संदेश में प्रदेश के साक्षरता विभागीय प्रतिनिधियों से आह्वान किया है कि वह नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम परख का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करें तथा पात्र लर्नर्स को इस परख में भाग लेने प्रेरित करें ताकि साक्षरता के इस जन कल्याणकारी अभियान को गति मिल सके l राजस्थान में भी वर्ष 2025 – 2026 के लिए प्रथम मूल्यांकन 21 सितंबर रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में निर्धारित मूल्यांकन केंद्रों होगा l साक्षरता निदेशालय राजस्थान के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलो में निर्धारित मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य संपन्न करवाने के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है l प्रदेश में रविवार को होने जा रहे मूल्यांकन में लगभग 15 लाख चालीस हजार से अधिक चिन्हित लर्नर्स के मूल्यांकन में भाग लेने का अनुमान है l मूल्यांकन को लेकर विभिन्न जिलों में लर्नर्स को सूचना देने तथा नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रभावी प्रचार प्रसार के माध्यम से उन्हें अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है l प्रदेश में लर्नर्स को अध्ययन मार्गदर्शन के लिए उल्लास पुस्तिकाओं का वितरण सभी जिलों में किया जा रहा है l मूल्यांकन की प्रभावी निगरानी के लिए अतिरिक्त निदेशक स्नेहलता हरित ने बाबूलाल गुप्ता उपनिदेशक को अजमेर व टोंक, योगेश उपाध्याय सहायक निदेशक को उदयपुर व राजसमंद, बृजेश कुमार सहायक निदेशक को अलवर एवं दौसा, रमेशचंद्र पुष्करणा कार्यक्रम अधिकारी को प्रतापगढ़ एवं चित्तौड़, ग्यारसीलाल यादव कार्यक्रम अधिकारी को झुंझुनू व सीकर, श्रीमती सुषमा कुमारी कार्यक्रम अधिकारी को भरतपुर व धौलपुर तथा हुकुमचंद मीणा कार्यक्रम अधिकारी को सवाई माधोपुर व करौली क्षेत्र में प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं l साक्षरता निदेशालय के सांख्यिकी अधिकारी शिवकुमार मीणा ने सभी जिला साक्षरता अधिकारियों से आग्रह किया है कि मूल्यांकन संबंधी सूचनाए समय पर उपलब्ध कारण ताकि उन्हें समेकित कर अग्रेषित किया जा सके l

बांसवाड़ा जिले में 11 ब्लॉक में 329 निर्धारित केंद्रों पर चालीस हजार लर्नरो के लिए मूल्यांकन प्रारंभ हो गया है l मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जयदीप पुरोहित ने बताया कि बांसवाड़ा जिले में जिला कलक्टर डॉ इंद्रजीत यादव एवं साक्षरता निदेशालय द्वारा मूल्यांकन को लेकर दिशा निर्देशों के अनुरूप मूल्यांकन कार्य जारी है और पंजीकृत लर्नर इसमें भाग ले रहे हैं l जिले में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारीगण एवं जिला साक्षरता कार्यालय प्रतिनिधियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है l जिला साक्षरता कार्यालय के निरीक्षण दल प्रतिनिधि जिला साक्षरता अधिकारी निरंजन द्विवेदी, प्रधानाचार्य रोशन जोशी, सहायक परियोजना अधिकारी दिनेश मईडा, सदस्य दिलीप पाठक आदि के द्वारा जिले के विभिन्न केंद्रों में जारी मूल्यांकन कार्य का अवलोकन किया l
सहायक परियोजना अधिकारी दिनेश मईडा ने बताया कि नवभारत साक्षरता मूल्यांकन को लेकर ब्लॉक स्तर पर समन्वयक दीपक शाह, महेंद्र सिंह सिसोदिया, भूरालाल कटारा, बाबूराम मसार, लक्ष्मण लाल भाबोर, दीपक निनामा, अंबालाल मईडा, संजय कुमार पाठक, नारायणलाल नायक, अशोक मईडा, भगवती लाल खाट, नानूलाल चरपोटा द्वारा तथा नियंत्रण कक्ष में कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी केसरीमल मीणा व कार्यालय प्रतिनिधि राजेंद्र खेरावत द्वारा व्यवस्थाए की जा रही है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button