उज्जैन में सीएम यादव ने किया कपड़ा फैक्ट्री प्रतिमा स्वराज लोकार्पण

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उज्जैन के ग्राम निनोरा में कपडा एवं परिधान क्षेत्र की एक और नवीन इकाई मेसर्स प्रतिमा स्वराज प्रा. लि. का लोकार्पण किया गया, जो कि औद्योगिक विकास के साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ईकाई का भ्रमण कर आधुनिक मशीनों का अवलोकन किया और महिला कर्मचारियों से चर्चा की।
मेसर्स प्रतिभा स्वराज प्रा. लि. को मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम द्वारा ग्राम नवाखेडा उर्फ कराड़िया में 18.5 एकड भूमि कपडा एवं परिधान के विनिर्माण के लिए भूमि आवंटित की गई है, जिस पर इकाई द्वारा लगभग राशि रूपये 85 करोड राशि का निवेश किया जा चुका है, जिसे मार्च 2025 तक राशि रूपये 145 करोड तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा मेसर्स प्रतिभा स्वराज प्रा. लि. ने आगामी वित्तीय वर्ष राशि रूपये 200 करोड के अतिरिक्त निवेश की परियोजना भी तैयार की है।
इस इकाई से जिले में लगभग 3500 से अधिक स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार के अवसर प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त होगे, जिसमें 80 प्रतिशत से अधिक महिलाओं की भागीदारी होगी, जो कि महिलाओं का सशक्त बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान होगा।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम के दौरान मेसर्स प्रतिभा स्वराज प्रा. लि. द्वारा स्थापित सीमलेस निटिंग मशीन का शुभांरभ किया, जो इंण्डस्ट्री 4.0 के मानकों पर आधारित सीमलेस कपडे जैसे-स्विमवेयर, योगा वेयर, नाईट वेयर, मेडिकल वेयर, आदि का विनिर्माण विभिन्न वर्गों के लिए इकाई द्वारा किया जाएगा।




