उज्जैन समाचारमध्य प्रदेश

कथावाचक ऐश्वर्य श्री कृष्ण का आव्हान: हर हिंदू हाथ में रखे अस्त्र और शस्त्र

जातिगत जनगणना हिंदुओं को बांटने की कोशिश

गरबा करने वालों को दी सलाह, मनोरंजन की वस्तु न समझे गरबे को। उज्जैन। कथा वाचक ऐश्वर्य श्री कृष्ण का कहना है कि हर हिंदू अपने एक हाथ में शास्त्र रखें और दूसरे हाथ में शास्त्र। यह धर्म की रक्षा के लिए सनातन धर्म के प्रचार के लिए जरूरी है। घर में अस्त्र और शस्त्र रखने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है। प्रत्येक हिंदू अपने घर में अस्त्र और शस्त्र रखें। वह उज्जैन प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने नवदुर्गा उत्सव में गरबा आयोजन को लेकर कहा कि देवी दुर्गा ने गरबा किया था इसका उद्देश्य शक्ति हासिल करना था। उन्होंने राक्षसों का नाश करने के लिए गरबा किया था। वर्तमान में जो महिलाएं वह युवतियां गरबा करती है वह शक्ति हासिल करने के लिए करती है ताकि वह अपनी रक्षा कर सके। गरबा को मनोरंजन की वस्तु नहीं समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाकाल ने भी शक्ति हासिल करने के लिए तांडव किया था। कथावाचक ऐश्वर्य श्री कृष्ण महाराज ने कहा कि उन्होंने अभी शादी नहीं किया परंतु गुरु और माता-पिता के कहने पर भविष्य में शादी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना नहीं होना चाहिए। जातिगत जनगणना कराने का उद्देश्य हिंदुओं को बांटना है। सभी हिंदुओं को इसका विरोध करना चाहिए। जातिगत जनगणना से सनातन धर्म का नुकसान होगा। क्षत्रिय , ब्राह्मण, वैश्य और शूद्र को अपने को हिंदू समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल की धरती विशेष है यहां सभी देवता निवास करते हैं भगवान कृष्ण को शिक्षा के लिए महाकाल की धरती पर आना पड़ा था उज्जैन में उन्होंने 64 दिन में 64 कलाएं हासिल की थी इसलिए सिंहस्थ में वह भी अपना पंडाल लगाएंगे और भक्तों की सेवा करेंगे। उन्होंने बताया कि उज्जैन में हुए 5 दिनों से भागवत कथा कर रहे हैं भागवत श्री कृष्ण की आत्मा है श्री कृष्णा और भगवान महाकाल की धरती पर कथा से वृंदावन और महाकाल का एक अद्भुत संयोग और संगम हो रहा है। भगवान कृष्ण शिव के आत्मा और भगवान कृष्ण की आत्मा भगवान शिव हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button