क्राइम

गुमशुदा मोबाईल फोन बरामद कर आवेदकों को किया गया सुपुर्द

कायथा पुलिस की पहल

उज्जैन । थाना कायथा क्षेत्र में विगत कुछ माह पूर्व विभिन्न आवेदकों द्वारा अपने मोबाईल फोन गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना कायथा पुलिस ने तत्परता के साथ इन प्रकरणों पर कार्यवाही प्रारंभ की। मोबाईल के IMEI नंबर एवं एक्टिवेशन नंबर को CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) पर अपलोड किया गया, जिससे गुम मोबाईल की लोकेशन एवं उपयोग संबंधी जानकारी प्राप्त हो सकी। आज दिनांक 30 अगस्त 2025 को थाना प्रभारी कायथा की टीम द्वारा CEIR पोर्टल की मदद से कुल 5 मोबाईल फोन सफलतापूर्वक रिकवर किए गए तथा विधिवत पहचान के बाद संबंधित आवेदकों को सुपुर्द किए गए। कायथा पुलिस की इस सक्रियता एवं तत्पर कार्यवाही से नागरिकों को उनके गुम मोबाईल वापस प्राप्त हुए हैं। इससे न केवल उनकी आर्थिक हानि की भरपाई हुई है, बल्कि आमजन का पुलिस पर विश्वास और भी मजबूत हुआ है। उज्जैन पुलिस निरंतर नागरिकों की समस्याओं के समाधान, जनसुरक्षा और सेवा के प्रति वचनबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

सराहनीय भूमिका : थाना प्रभारी कायथा निरीक्षक रामकुमार कोरी, उनि गणपतसिंह मुजाल्दा, उनि पवनसिंह कुशवाह, सउनि सीताराम पटेल, प्र.आर 512 संतोष चौडिया, महिला आरक्षक 266 रमा मंडलोई, आरक्षक सुरेन्द्र पान्डे व आरक्षक 1797 आकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button