नागदा में ग्रेसिम के केमिकल डिवीजन में शार्ट सर्किट से लगी आग

उज्जैन। नागदा के केमिकल डिवीजन में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी इससे पूरे नागदा में हड़कंप मच गया था।
हालांकि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया इसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जाता है कि नागदा के केमिकल डिविजन में नियमों को तक पर रखकर पिछले कई दिनों से काम किया जा रहा है। इसके चलते लापरवाही की वजह से शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। इस मामले में नागदा केमिकल डिविजन के अफसरों से चर्चा करने का प्रयास किया गया परंतु किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया। इसलिए कंपनी का पक्ष सामने नहीं आ पाया है। उनसे चर्चा होने के बाद उनका पक्ष सामने रखा जाएगा। बिरलाग्राम थाना प्रभारी पाटीदार का कहना है कि सर्किट से आग लगी थी करीब रात 11 बजे थाने को आग लगने की सूचना मिली थी कंपनी की फायर ब्रिगेड से ही आग को बुझा दिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई। कंपनी के अफसर का दावा है कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।



