आगर मालवा में बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की ड्यूटी में परिवर्तन
1 जुलाई से 15 अक्टूबर तक का ड्यूटी चार्ट जारी

आगर मालवा, 27 जून/अतिवृष्टि एवं बाढ़ की दौरान सूचना के आदान प्रदान एवं सहायता हेतु जिला मुख्यालय पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक-07362-292107 है।
अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष में प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक पूर्व में जारी कर्मचारियों की ड्यूटी आदेश में आंशिक संशोधन कर नवीन आदेश जारी किया है। जारी आदेश अनुसार 1 जुलाई से 31 जुलाई तक सहायक ग्रेड-3 लोक निर्माण विभाग संतोष रजक (मोबा. 7987266097), समयपाल, कार्यालय लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सुमित परमार (9827850086), दे.वे.भो. नगर परिषद कानड़ प्रकाश संगोई की ड्यूटी लगाई है। 1 अगस्त से 31 अगस्त तक मत्स्य जमादार,मत्स्य विभाग, रूपसिंह देवडा (7999187899), अमीन जल संसाधन विभाग सतीशचन्द्र पाटीदार (9981912102) एवं दे.वे.भो. नगर परिषद कानड़ प्रकाश संगोई की ड्यूटी लगाई गई है। 1 सितंबर से 30 सितंबर तक जयराम जाटव (8770959093), लेब टेक्निशियन,जल संसाधन विभाग, पशु परिचालक, पशुपालन विभाग हरि मालवीय (9981621101), एवं दे.वे.भो. नगर परिषद कानड़ प्रकाश संगोई की ड्यूटी लाई और 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक हैंडपंप मेकेनिक कार्यालय लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, दुर्गाप्रसाद पाटीदार (9098612767), पशुपालन विभाग विनोद गवली (7354960802) भृत्य एवं प्रकाश संगोई दे.वे.भो. नगर परिषद कानड़ की ड्यूटी लगाई है।
ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी में यदि कोई कर्मचारी अपने कर्तव्य स्थल पर मद्यपान/अनुशासनहीनता या बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाया गया तो इसकी सम्पूर्ण जवाबदेही विभाग प्रमुख की होगी,यदि किसी कर्मचारी की ड्यूटी निरस्त की जानी है, तो संबंधित विभाग प्रमुख द्वारा अपने विभाग से अन्य कर्मचारी का संशोधित आदेश जारी कर एक प्रति इस कार्यालय में प्रेषित करनी होंगी तत्पश्चात संबंधित की ड्यूटी निरस्त मानी जावेगी।



