श्री कुंज स्काई में परिसर व्यवस्था प्रबंधन में सहयोग एवं नवरात्रि आयोजन पर चर्चा


अहमदाबाद, 16 सितंबर l श्री कुंज स्काई साइंस सिटी अहमदाबाद में परिसर में निवासरत समस्त प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न त्योहार तथा अवसरों पर आयोजित किया जा रहे कार्यक्रमों में सहयोग तथा परिसर व्यवस्था को बेहतर बनाने संचालित विभिन्न गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर परिसर की महिला सदस्यों की एक अनौपचारिक चर्चा संपन्न हुई l चर्चा में अवनीबेन परमार, स्मिताबेन संनवलानी, अवनीबेन ब्रह्मभट्ट, तृषाबेन पडिया, रश्मिबेन शाह, शोभना बेन, नेहा बेन, रिचाबेन, खुशबूबेन आदि परिसर की महिला प्रतिनिधियों ने भाग लेकर विचार व्यक्त किया l बैठक में आगामी नवरात्रि के दौरान परिसर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों को लेकर परिसर के अग्रणी प्रतिनिधियों द्वारा की जा रही तैयारीयो के बारे में भी जानकारी दी गई तथा आवश्यक सहयोग का निर्णय लिया गया l
ध्यान रहे नवरात्रि में श्रीकुंज स्काई अहमदाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा l व्यवस्था प्रबंधन से जुड़े संदीप भाई परमार ने बताया कि नवरात्रि आयोजन के तहत 11 दिवसीय गतिविधियों का निर्धारण किया गया है l इसके तहत आरती, प्रसाद, सामूहिक अल्पाहार व अन्य गतिविधियों का आयोजन होगा जिसके लिए श्रद्धालुओ के लिए तिथियो का निर्धारण कर दिया गया है l
उन्होंने बताया कि नवरात्रि दैनिक पूजा अर्चना के लिए श्रृंगार हेतु कलर ऑफ द डे का भी निर्धारण किया गया है l उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक के लिए निर्धारित कार्यक्रम के तहत 22 सितंबर को नवरात्रि घटस्थापना व माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना का आयोजन होगा, कलर ऑफ़ द डे व्हाइट रहेगा l 23 सितंबर को चंद्र दर्शन के साथ माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना होगी, कलर ऑफ द डे रेड रहेगा l 24 सितंबर को सिंदूर तृतीया पर माता चंद्रघंटा की पूजा अर्चना होगी कलर ऑफ द डे रॉयल ब्लू रहेगा l 25 सितंबर को विनायक चतुर्थी पर पूजा अर्चना का आयोजन होगा कलर ऑफ द डे येलो रहेगा l 26 सितंबर को माता कुष्मांडा पूजा अर्चना के साथ ही उपन्ग ललिता व्रत होगा कलर ऑफ द डे ग्रीन रहेगा l 27 सितंबर को स्कंदमाता की पूजा करना होगी और डे ऑफ द कलर ग्रे रहेगा l 28 सितंबर को माता कात्यायनी की पूजा अर्चना होगी, कलर ऑफ द डे ऑरेंज कलर रहेगा l 29 सितंबर को सरस्वती माता आवाह्न एवं माता कालरात्रि की पूजा अर्चना होगी, कलर ऑफ़ द डे पीकॉक ग्रीन रहेगा l 30 सितंबर को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर सरस्वती पूजा, मां महागौरी व संधि पूजा अर्चना होगी, संधि पूजा का समय शाम को 5:42 से 6:30 तक रहेगा, कलर ऑफ़ द डे पिंक रहेगा l 1 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर आयुध पूजा एवं महानवमी हवन का आयोजन होगा l 2 अक्टूबर विजयादशमी के अवसर पर नवरात्रि पर्व एवं दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम संपन्न होंगे l



