
उज्जैन। मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का निधन हो गया। वे 100 साल के थे। उनका कुछ दिनों से निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पूनमचंद यादव रतलाम से उज्जैन आए और हीरामिल में नौकरी की थी। उन्होंने बेटे नंदू यादव, नारायण यादव, मोहन यादव, बेटी कलावति यादव, शांतिदेवी को पढ़ाया। उन्होंने भजिए और दाल बाफले की दुकान भी चलाई। भाजपा संगठन मंत्री हितानंद ने शोक व्यक्त किया है।



