उज्जैन समाचार
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह द्वारा नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण किया

-शीतलहर को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा की गई संपूर्ण व्यवस्थाएं चाकचौबंद पाई
उज्जैन 2 दिन से लगातार जारी शीत लहर को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरे पर व्यापक रूप से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है जिसके क्रम में रविवार को कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह द्वारा रेन बसेरों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान नानाखेड़ा बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा, दूततलाई स्थित रैन बसेरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त संदीप शिवा उपस्थित रहे।



