उज्जैन समाचार
उज्जैन पुलिस मित्र टीम ने SP प्रदीप शर्मा का जन्मदिन मनाया


उज्जैन। आज शहर के पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा का जन्मदिन पुलिस मित्र संगठन द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस मित्र कमांडर असिफ़ पटेल के नेतृत्व में पूरी टीम ने SP कार्यालय पहुँचकर शर्मा सर का पुष्पगुच्छ देकर हार्दिक स्वागत किया एवं उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर पुलिस मित्र टीम से सीमा जोशी, आनंद चौधरी, जाहीन अहमद, अखिलेश मिश्रा, आदित्य बाथम, निकिता राजोरिया, सलोनी केलवा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। पुलिस मित्रों ने बताया कि SP प्रदीप शर्मा का सहयोगी व प्रेरणादायी नेतृत्व हमेशा से टीम के लिए उत्साहवर्धक रहा है। जन्मदिन के मौके पर सभी ने मिलकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उज्जैन पुलिस की समाजसेवी गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।



