राजस्थान

घूसखोर पंडत फिल्म को लेकर विरोध के स्वर उभरे, पूरी फिल्म का रिव्यू करे – मधुसूदन शर्मा

जयपुर, 10 फरवरी l राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने बॉलीवुड की नई फिल्म घूसखोर पंडत को लेकर कड़ा विरोध दर्ज करते हुए फिल्म का नाम बदलने के साथ ही फिल्म को फिर से रिव्यू करने की मांग की है ताकि फिल्म रिलीज होने के बाद किसी तरह के विवाद की संभावना न रहे l महासभा के प्रदेश प्रमुख महामंत्री मधुसूदन शर्मा ने कहा कि देश में ब्राह्मण समाज को लेकर दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितिया बनती जा रही है और हर मामले में समाजजनों को टारगेट करने का फैशन बन गया है, यह स्थिति दुखद और चिंताजनक है l उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समुदाय के लोग किसी तरह की बदले की कार्रवाई में विश्वास नहीं रखते हैं ऐसी स्थिति में इस समाज पर हर तरह की टिप्पणी करने के साथ ही हर तरह की बात बोलने की भी आजादी का फैशन सा बन गया है यह स्थिति किसी भी हालत में उपयुक्त नहीं है l
प्रमुख महामंत्री शर्मा ने कहा कि वर्तमान में फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद की परिस्थितिया हैं और फिल्म के अंदर समाज के लोगों पर किस तरह की टिप्पणियां की गई है यह बात फिल्म रिलीज होने के बाद सामने आएगी और उसके बाद फिर विवाद की संभावना न बने इस बाबत सरकार को चाहिए कि फिल्म को फिर से रिव्यू करें और उसके आपत्तिजनक अंश को हटाए ताकि किसी तरह की समस्या ना रहे l उन्होंने बताया कि महासभा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी व जिला पदाधिकारीयो द्वारा इस मामले में सरकार के समक्ष आपत्ति दर्ज करने और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इस बाबत पर्याप्त कार्रवाई का आग्रह किया गया है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button