रामेश्वर दास महाराज बोले-मुझे किसी का इस्तीफा नहीं मिला

-आनंदपुरी महाराज बोले हमने दिया इस्तीफा अखाड़ा परिषद के अन्य पदाधिकारी भी इस्तीफा दे चुके
उज्जैन। स्थानीय परिषद लेकर विवाद शुरू हो गया। अखाड़े से जुड़े आनंदपुरी महाराज ने इस्तीफा देने की घोषणा की है। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रामेश्वर दास जी महाराज का कहना है कि मुझे किसी का इस्तीफा नहीं मिला। 13 अखाड़े के प्रतिनिधि स्थानीय अखड़ा परिषद के सदस्य हैं।
वहीं दूसरी तरफ दावा किया जा रहा है कि दत्त अखाड़े में महंत आनंदपुरी महाराज की अध्यक्षता में हुई एक आपात बैठक हुई। इसमें स्थानीय अखाड़ा परिषद को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा कर दी गई है। दावा किया जा रहा है कि परिषद के सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस घोषणा के बाद, अब महंत डॉ. रामेश्वर दास महाराज स्थानीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नहीं रहेंगे।



