सचिव ग्राम पंचायत बागरोद तहसील रतलाम रिश्वत लेते ट्रैप

उज्जैन।सचिव ग्राम पंचायत बागरोद तहसील रतलाम को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने ट्रैप किया।
लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक 28-8-2025 को आवेदक राहुल बैरागी पिता श्री बालमुकुंद जी निवासी निवासी ग्राम बांगरोद तहसील का जिला रतलाम ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन आनंद यादव के समक्ष उपस्थित होकर को शिकायत की थी कि अवैध रूप से कराई गई रजिस्ट्री को शून्य करते हुए एसडीएम रतलाम द्वारा दिए गए आदेश को पालन करने की एवज में पंचायत सचिव बागरोद द्वारा ₹100000 राशि रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन लोकायुक्त निरीक्षक दीपक सेजवार के माध्यम से कराया गया सत्यापन में शिकायत सत्य पाई गई आज पंचायत सचिव महेश जाट आवेदक राहुल वैरागी से ₹10000 रिश्वत की लेते हुए साक्षी पेट्रोल पंप के पास स्थित चाय की दुकान राजभोग रतलाम पर ट्रैप किया गया है कार्यवाही जारी है।
लोकायुक्त टीम:उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक , निरीक्षक दीपक शेजवार,श्याम शर्मा अनिल ऑटोलिया शिवकुमार शर्मा संदीप कदम,रमेश डाबर।



