उज्जैन समाचारदेश-विदेशमध्य प्रदेशराजनीति

मण्डल अभिभाषक संघ उज्जैन के निर्वाचन का आगाज

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्री अजय जैन गिरिया की नियुक्ति के साथ निर्वाचन की तैयारी प्रारंभ

उज्जैन।मण्डल अभिभाषक संघ उज्जैन का का कार्यकाल पूर्ण होने से संघ अध्यक्ष अशोक यादव द्वारा दिनांक- 25/02/2025 कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक आहुत कर अभिभाषक संघ के एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, एक सचिव, एक कोषाध्यक्ष, दो सहसचिव सहित ग्यारह कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन हेतु अभिभाषक श्री अजय जैन गिरिया जी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा सहायक निर्वाचन अधिकारी की नियुक्त्ति के साथ ही चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगें।

ज्ञातव्य रहे कि, मण्डल अभिभाषक संघ उज्जैन शहर की सबसे पुरानी व प्रतिष्ठित संस्थाओं में से एक है, जो देश की आजादी के पूर्व से ही अभिभाषक समुदाय का प्रतिनिधित्व करती आई है, जिसके सदस्य न सिर्फ उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पदों तक पहुंचें है बल्कि केन्द्रिय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक व अन्य संवैधानिक पदों को भी अभिभाषक संघ के सदस्यों ने सुशोभित किया है। अभिभाषक संघ के निर्वाचन पर पूरे संभाग की दृष्टि रहती है एवं संघ अध्यक्ष का पद बहुत ही सम्माननीय व प्रतिष्ठित पद माना जाता है।

इस महत्वपूर्ण संस्था के निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति के साथ ही निर्वाचन की सरगर्मियां प्रारंभहो गई है। शीघ्र ही निर्वाचन का विस्तृत कार्यक्रम निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी किया जावेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक यादव द्वारा अभिभाषक संघ उज्जैन के अभिभाषक सदस्यों से आवश्यक रूप से शीघ्र ही वार्षिक शुल्क जमा कराने की अपील भी की है। जिन अभिभाषक सदस्यों के वार्षिक शुल्क मार्च 2025 तक सम्पूर्ण जमा होगें तथा मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद् जबलपुर की निर्वाचन नामावली में होगा वे ही अभिभाषक सदस्यगण मतदान करने हेतु पात्र होगे।
उक्त जानकारी अभिभाषक संघ अध्यक्ष अशोक यादव द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button