आगर मालवा: कलेक्टर ने किया नवांकुर सखी कार्यक्रम का शुभारंभ

आगर मालवा, 24जुलाई/जिले में म. प्र. जन अभियान परिषद द्वारा हरियाली अमावस्या से लेकर 5 दिन तक नवांकुर सखी कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर महोदय द्वारा विकासखण्ड बड़ौद के मारूबर्डिया ग्राम में बीज एवं पौधे वितरण कर किया गया।
गुरुवार को ग्राम मारूबर्डिया विकासखण्ड बड़ौद में नवांकुर सखी कार्यक्रम अन्तर्गत नवांकुर संस्था के माध्यम से हरियाली कलश यात्रा निकाली गई प्रदेश के प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं म. प्र. जन अभियान परिषद के अध्यक्ष डॉ मोहन यादव के निर्देश पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् प्रदेश के 313 विकास खंड के 1565 सेक्टर में हरियाली अमावस्या से पॉंच दिवसीय नवांकुर सखी- हरियाली कलश कलश यात्रा निकाली जा रही है, इसी तारतम्य में विकास खण्ड बड़ौद के गंगापुर सेक्टर के ग्राम पंचायत मारूबर्डिया में कलश यात्रा निकाली गई । सर्वप्रथम पंचायत से नवांकुर सखीयों द्वारा कलश, व पौधे के साथ यात्रा के द्वारा शिव मंदिर पर जाकर महादेव को जल चढाया, तथा नवांकुर सखीयों द्वारा शिव मंदिर पर ढोल की थाप पर गीत गाते हुए नृत्य किया तथा पुनः यात्रा के रूप में पंचायत के प्रागंण में पहुंचे इस अवसर पर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह , जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति नंदा भलावे कुशरे और मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक श्री देवेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे जिला समन्वयक देवेन्द्र शर्मा ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के विषय में जानकारी देते हुए बताया की जिले में आगर, बड़ौद, नलखेड़ा, सुसनेर चारों विकास खण्डों में नवांकुर संस्थाओं द्वारा 20 सेक्टरों में पांच दिवसीय नवांकुर सखियों के कार्यक्रम ग्राम स्तर पर हरियाली यात्रा निकाली जा रही है कार्यक्रम में कलेक्टर द्वारा नवांकुर सखियों को संबोधित करते हुए बताया की प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव के निर्देश पर म. प्र.जन अभियान परिषद द्वारा नवांकुर सखी – हरियाली यात्रा निकाली जा रही है इसमें नवांकुर सखी को बीज रोपित थैली का वितरण किया जायेगा इन थेलियों को अपने घर पर सुरक्षित रखना और इन थेलियों से पौधा बडा होने तक देख-रेख करना है और गाँव में या परिवार में किसी का जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, किसी की पुण्य तिथि या अन्य किसी सामाजिक अवसर पर इन पोंधो को सुरक्षित स्थान पर रोपण करना व पेड़ बनने तक देख-रेख करना है ताकि हमारा आगर मालवा जिला हरा भरा हो सकें नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के कार्यक्रम का संचालन विकास खण्ड समन्वयक मदन लाल मालवीय द्वारा किया गया इस अवसर जिले के प्रशानिक अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित नवांकुर संस्था लाला से पवन सिंह चौहान, टोंकड़ा से हरी ओम लववंशी परामर्श शिवनारायण सेन राजेंद्र सिंह लववंशी ग्राम पंचायत सरपंच मोहन सिंह सामाजिक कार्यकर्ता प्रभु लाल शर्मा व मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठयक्रम CMCLDP के छात्र मुकेश शर्मा ममता शर्मा व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड नलखेड़ा में नवांकुर सखी,कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था कंचन सामाजिक कल्याण समिति द्वारा ग्राम मनासा में हरियाली अमावस्या के अवसर पर नवांकुर सखी कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम में कलश यात्रा निकालकर महिलाओं को संगठित कर पौधे वितरित किया गया एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया और पौधे का महत्व बताया गया एवं कलश यात्रा के बाद पौधारोपण किया गया एवं पौधे वितरित किए गए और स्कूल परिसर की साफ सफाई भी की गई । इस अवसर पर सभी महिलाओं ने पौधे रखकर मानव श्रृंखला बनाकर संकल्प दोहराया। इस अवसर पर ग्राम मनासा से सामाजिक कार्यकर्ता सुनील आचार्य और दुर्गा प्रसाद शोभा भिलाला । श्रीमती शकुंलता आचार्य,मानकुंवर बाई,कृष्णाबाई चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता और बालीकाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम में आजीविका मिशन से ब्लॉक प्रबंधक श्री शिव कुमार खटीक विकासखंड समन्वयक प्रकाश चंद शर्मा,शासकीय स्कूल से कन्हैया लाल पाटीदार, राधेश्याम पाटीदार एवं देवेंद्र सेन की उपस्थित रही।।
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सुसनेर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गुराड़िया द्वारा आदर्श ग्राम देवली में हरियाली अमावस्या के अवसर पर नवांकुर सखी कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम में कलश यात्रा निकालकर महिलाओं को संगठित कर पौधे वितरित किया गया एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया और पौधे का महत्व बताया गया एवं कलश यात्रा के बाद पौधारोपण किया गया एवं पौधे वितरित किए गए और स्कूल परिसर पौधारोपण भी की किया । इस अवसर पर सभी महिलाओं ने पौधे लगाने का संकल्प दोहराया इस अवसर पर ग्राम देवली से कैलाश चन्द्र ,बद्रीलाल, रेखा कारपेंटर, बालचंद बैरागी,परामर्श दाता कैलाश नारायण विश्वकर्मा मौजूद थे



