मध्य प्रदेश

बदलते दौर का उज्जैन विश्व में छोड़ेगा अनूठी छाप: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सौंपी गई स्वच्छता अवार्ड की ट्राफी

-राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने स्वच्छता अवार्ड कार्यक्रम में तीन बार किया उज्जैन का उल्लेख

-मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सौंपी गई स्वच्छता अवार्ड की ट्राफी

उज्जैन,24 जुलाई । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गत दिवस उज्जैन नगर निगम के महापौर,
सभापति और अन्य पदाधिकारियों ने प्राप्त स्वच्छता आवार्ड की उपलब्धि से अवगत
करवाकर ट्राफी और प्रशस्ति पत्र सौंपा ।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ओर नागरिकों को
इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश को स्वच्छ सर्वेक्षण
2024 पुरस्कारों में मध्यप्रदेश को कुल 8 अवार्ड मिले हैं, जो हर्ष और गर्व का विषय है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी जी अभिनंदन के पात्र हैं, क्योंकि उन्होंने स्वच्छता पुरस्कारों के लिए
अनेक श्रेणियां निर्धारित कीं जिससे अनेक नगरीय निकाय पुरस्कार योग्य होने पर पुरस्कार
से वंचित नहीं हुए। अवंतिका नगरी की पहचान कई तरह की है। बाबा महाकाल की नगरी
होने के साथ ही उज्जैन साइंस सिटी और खगोल विज्ञान की नगरी है। उज्जैन का
गौरवशाली इतिहास है। राष्ट्र प्रेम भी उज्जैन के नागरिकों के संस्कार में शामिल है।

विश्व के सबसे बड़े मेले सिंहस्थ: 2028 को यादगार बनाना है: मुख्यमंत्री डॉ यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में सिंहस्थ:2028 को यादगार बनाना है। यह
विश्व का सबसे बड़ा मेला होगा। बदलते दौर का उज्जैन सिर्फ उज्जैन के लिए नहीं बल्कि
भारत और पूरे विश्व के लिए महवपूर्ण छाप छोड़ने का कार्य करेगा। मेट्रोपॉलेटिन सिटी में
शामिल होने के बाद इंदौर-उज्जैन क्षेत्र वृहद महानगरीय क्षेत्र से आष्टा-सोनकच्छ के निकट

भोपाल महानगरीय क्षेत्र भी मिलेगा। भविष्य में ग्वालियर और जबलपुर महानगरीय क्षेत्र भी
परस्पर कनेक्ट होंगे। इस तरह जुड़वा महानगरीय क्षेत्र प्रदेश की पहचान बनेंगे। मुख्यमंत्री डॉ.
यादव ने कहा कि एक समय था जब नागरिकों को सिंगल रोड से आना जाना करना होता
था। आज देवास-इंदौर सिक्स लेन मार्ग है। अन्य अनेक फोर लेन और सिक्स लेन सड़कें
आवागमन को आसान बना रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री
मोदी जी के मार्गदर्शन में राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास का स्मरण कर विरासत को सहेजने
और विकास को तीव्र करने का कार्य हुआ है। उज्जैन में कोठी पैलेस में वीर भारत संग्रहालय,
भारत के महापुरुषों और राष्ट्रभक्तों की गाथा बताने का कार्य करेगा।
उज्जैन के महापौर श्री मुकेश टटवाल ने कहा कि गत 17 जुलाई को नई दिल्ली में
विज्ञान भवन में हुए पुरस्कार समारोह में उज्जैन को 3 से 10 लाख आबादी की श्रेणी में
सर्वश्रेष्ठ शहर का अवार्ड देते हुए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने तीन बार उज्जैन का विशेष
उल्लेख किया। वे गत वर्ष सितम्बर माह में सफाई मित्रों के सम्मान कार्यक्रम में उज्जैन
आई थीं। तब उन्होंने श्री महाकाल मंदिर परिसर को बुहारने का कार्य भी किया था। विधायक
श्री अनिल जैन कालूखेड़ा उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024: पुरस्कार
के अंतर्गत स्वच्छ लीग अवार्ड में उज्जैन को 3-10 लाख जनसंख्या के शहरों में सर्वश्रेष्ठ
शहर माना है। इसमें 10 लाख से अधिक जनसंख्या के शहरों में दूसरे स्थान पर भोपाल, 10
लाख से अधिक जनसंख्या के शहरों में पाँचवाँ स्थान जबलपुर, 10 लाख से अधिक
जनसंख्या के शहरों में चौदहवाँ स्थान ग्वालियर को, सफाई मित्र सुरक्षित शहरों में देश का
दूसरा श्रेष्ठ शहर जबलपुर को और स्वच्छता में प्रोमिसिंग शहर (स्टेट अवार्ड) ग्वालियर को
मिला है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वालों में उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक
श्री अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव कर्म में विश्वास रखते हैं। उन्होंने
केन-बेतवा सहित अन्य अंतर्राज्जीय सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए दिन रात एक
कर दिया। नगर निगम उज्जैन की अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव ने उज्जैन को प्राप्त
उपलब्धि के लिए जनप्रतिधियों, नागरिकों, प्रशासनिक अमले और सफाई मित्रों की सक्रिय
भूमिका की प्रशंसा की। श्री संजय अग्रवाल, श्री राजेंद्र भारती, अनेक पार्षदगण,उज्जैन नगर
निगम के आयुक्त श्री आशीष पाठक शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button