पंचायत सचिव को लोकायुक्त ने ₹2000 रिश्वत लेते पकड़ा

उज्जैन। लोकायुक्त पुलिस ने पंचायत सचिव को 2000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। सचिन ने परिवार की समग्र आईडी बनाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा के मुताबिक आवेदक अजय काठा द्वारा ग्राम पंचायत पिपल्या मोलू में अपने अलग परिवार हेतु समग्र आईडी बनाने के लिए आवेदन किया था जिसके लिए पंचायत सचिव जीवन बामनिया द्वारा ₹2000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी शिकायत कर्ता के द्वारा दिनांक 11-03-2025 को शिकायत की गई थीं शिकायत का सत्यापन एस पी लोकायुक्त श्री अनिल विश्वकर्मा द्वारा इंस्पेक्टर श्री दीपक शेजवार के माध्यम से कराया शिकायत सत्यापन मै सही पाई गई आज नागदा बस स्टैंड के पास पंचायत सचिव जीवन लाल बामनिया को 2000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया विवेचना जारी है
टीम के सदस्य राजेश पाठक DSP, दीपक शेजवार इंस्पेक्टर, अनिल अटोलिया, श्याम शर्मा, शिवकुमार शर्मा, राकेश डाबर, कुणाल पुरोहित शामिल हुए।



