उज्जैन समाचारधर्म और समाजमध्य प्रदेश

20 वें अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव 2025 में अन्तर्राष्ट्रीय एवं स्थानीय कलाकार होंगे शामिल

श्रावण महोत्सव का आयोजन 12 जुलाई से प्रत्येक शनिवार से प्रारंभ होकर 17 अगस्त 2024 रविवार तक चलेगा

उज्जैन 14 जून 2025 | श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा 20 वे अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव का आयोजन दिनांक 12 जुलाई से प्रत्येक शनिवार से प्रारंभ होकर दिनांक 17 अगस्त 2024 रविवार तक चलेगा।

वर्ष 2025 में होने वाले 20 वे अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव में कुल 05 शनिवार व 01 रविवार को 18 प्रस्तुतियां होंगी | जिसमें राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच दिया गया है।

*पहले शनिवार 12 जुलाई 2025* को श्री चिंतन उपाध्याय, बडोदरा का शास्त्रीय गायन, डॉ.सतीश गोथरवाल के निर्देशन में पं.विष्णु नारायण भातखण्डे कला संस्थान, उज्जैन द्वारा तालवाद्य कचहरी व इंदौर की संस्था कार्तिक कला अकादमी द्वारा सुश्री सुचित्रा हरमलकर के निर्देशन में समूह कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जावेगी ।

*दूसरे शनिवार 19 जुलाई 2025* को इंदौर के श्री गौतम काले का शास्त्रीय गायन, मुंबई के श्री ऋषिकेश मजुमदार के बॉसुरी वादन एवं ग्वालियर की संस्था शिखा डांस अकादमी द्वारा सुश्री शिखा सोनी के निर्देशन में समूह कथक नृत्य की प्रस्तुति होगी।

*तीसरे शनिवार 26 जुलाई 2025* को लखनऊ के प्रो. जयंत खोत का शास्त्रीय गायन(टप्पा गायन), ग्वालियर के डॉ. सुनील पावगी के हवाईन गिटार व पद्मश्री सुश्री गीता महालिक के ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति होगी।

*चौथे शनिवार 02 अगस्त 2025* को खैरागढ़ के श्री विवेक नवरे का सरोद वादन, गुवाहाटी के सुश्री उषारानी वैश्य एवं श्री जाधव वोरा द्वारा सत्रीया नृत्य की प्रस्तुति, *(सत्रीया नृत्य असम का शास्त्रीय नृत्य होकर यूनेस्कों द्वारा वर्ष 2000 में भारत के 8 शास्त्रीय नृत्यों में सम्मिलित किया है। इस नृत्य की प्रस्तुति प्रथम बार श्रावण महोत्सव में की जा रही है)* तीसरी प्रस्तुति उज्जैन की सुश्री उर्वशी कुशवाह के एकल कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी |

*पांचवे शनिवार 09 अगस्त 2025* को सुश्री अद्रिजा बासु कोलकता का शास्त्रीय गायन, गुवाहाटी के श्री शुभांकर हजारिका का सितार वादन के बाद संध्या का समापन पद्मश्री गुरु श्री जयराम राव व समूह नई दिल्ली के कुचीपुड़ी नृत्य से होगा।

20 वे अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव 2025 की अंतिम संध्या *17 अगस्त 2025 रविवार* को उज्जैन के श्री मंदार वालुस्कर के शास्त्रीय गायन, उज्जैन के श्री सुरेन्द्र स्वर्णकार के बासुरी वादन व उज्जैन की सुश्री रेणुका देशपांडे के एकल कथक नृत्य की प्रस्तुति से होगा |

अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव 2025 का आयोजन श्री महाकाल महालोक के पास स्थित त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय में प्रत्येक शनिवार सायं 07 बजे से होगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button