क्राइम

घर से बिना बताये चली गयी थी महिला, उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-2 पर मिली

पुलिस 24 घंटो के भीतर ही किया तलाश, परिजनों को सौंपा

उज्जैन।पारिवारिक विवाद के चलते घर से बिना बताये चली गयी महिला  को देवासगेट पुलिस द्वारा  24 घंटो के भीतर ही  तलाश करके परिजनों को सौंपा । पुलिस के मुताबिक फरियादी/सूचनाकर्ता द्वारा थाना देवासगेट पर आकर रिपोर्ट किया गया की उसकी पत्नी सुबह से घऱ से किसी को बिना बताये कही चली गयी है । फरियादी नें अपनी पत्नी की तलाश आस पास स्थानों व अपने परिजनो से संपर्क किया ।  लेकिन महिला के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई । फरियादी के बताये अनुसार थाना देवासगेट पर गुमशुदगी रिपोर्ट  पंजीबद्ध कर गुमशुदा महिला की तलाश प्रारंभ की गयी ।
थाना देवासगेट द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता से लिया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गुमशुदा महिला की तलाश हेतु थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा महिला की लोकेशन का पता लगाने हेतु उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन एवं निवास स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का गहन विश्लेषण किया गया। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप गुमशुदा महिला को उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-2 पर बैठे हुए पाया गया।
 पुलिस टीम द्वारा महिला को थाना लाकर उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते वह नाराज होकर अपनी माँ के घर, जिला सीधी जा रही थी। तत्पश्चात महिला के परिजनों से संपर्क कर उसे सुरक्षित रूप से उसके पति के सुपुर्द किया गया। थाना देवासगेट पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए गुमशुदा महिला को रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर दस्तयाब किया गया ।
सराहनीय भूमिका:  थाना प्रभारी देवासगेट निरी अनिला कैथवास व थाना देवासगेट पुलिस टीम ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button