उज्जैन समाचारदेश-विदेशमध्य प्रदेश
महापौर द्वारा राजस्थान स्थित भगवान रामदेवरा जी महाराज के दर्शन परिवार जनों एवं इष्ट मित्रों के साथ किए

उज्जैन। 23 फरवरी 2025 को महापौर मुकेश टटवाल द्वारा अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजस्थान जैसलमेर स्थित रामदेवरा में बाबा श्री रामदेव जी महाराज के दर्शन परिवार जनों एवं इष्ट मित्रों के साथ करते हुए देश एवं उज्जैन शहर वासियों के लिए सुख समृद्धि एवं शहर विकास की कामना की ।
दर्शन के उपरांत महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा बाबा रामदेव जी के परिवार के वंशजों से सौजन्य भेंट की गई एवं रामदेव जी महाराज की कथा वाचक मूलयोगी महाराज जी के आश्रम पहुंचकर महाराज जी से सौजन्य भेंट करते हुए आशीर्वाद लिया गया साथ ही रामदेव जी महाराज के जीवन पर आधारित सीरियल बनाने वालों से भी चर्चा की ।



