उज्जैन समाचारक्राइमदेश-विदेशमध्य प्रदेश
महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर वसूली मामले में महाकाल मंदिर के आईटी प्रभारी राजकुमार , अभिषेक भार्गव ( जिला प्रोटोकॉल प्रभारी ) , राजेन्द्र सिसोदिया ( सभा मण्डप प्रभारी ) ,रितेश शर्मा ( भस्म आरती प्रभारी ) समेत छह आरोपी बनेंगे

उज्जैन । महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम से श्रद्धालुओं से रकम लेकर दर्शन करवाने के मामले में पुलिस को 6 नाम और मिले हैं। इनमेंमहाकाल मंदिर के आईटी प्रभारी राजकुमार , अभिषेक भार्गव ( जिला प्रोटोकॉल प्रभारी ) , राजेन्द्र सिसोदिया ( सभा मण्डप प्रभारी ) ,रितेश शर्मा ( भस्म आरती प्रभारी ), क्रिस्टल कम्पनी के 2 कर्मचारी भी शामिल , ओमप्रकाश माली ( सुपर वाइजर ) जितेंद्र परमार सुपर वाइजर ) शामिल हैं। यह जानकारी एसपी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। उन्होंने कहा कि सभी के खातों की जांच की जा रही है। जिसने भी मंदिर के नाम पर धोखाधड़ी की है उसके खिलाफ फिर दर्ज होगी। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने इस मामले में राकेश श्रीवास्तव और विनोद चौकसे को गिरफ्तार किया है। अभी दोनों पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं।



