Uncategorizedउज्जैन समाचारक्राइममध्य प्रदेश

स्वर्गीय आरक्षक श्री सत्येन्द्र सिंह सिसोदिया की पत्नी को मिली अनुकंपा नियुक्ति

-पुलिस अधीक्षक उज्जैन ने स्वर्गीय आरक्षक की पत्नी सलोनी सिसोदिया को दिया नियुक्ति पत्र ।

उज्जैन। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा जहां एक तरफ काम में लापरवाह पुलिसकर्मियों को सजा देने से नहीं चूकते हैं वहीं पुलिस कर्मियों की हर मदद को तैयार रहते हैं। उनके परिजनों की मदद करने में भी उतनी ही तेजी दिखाते हैं। ऐसा ही वाकया शुक्रवार को सामने आया।

स्वर्गीय आरक्षक सत्येन्द्र सिंह सिसोदिया 32 वीं वाहिनी में पदस्थ रहे। ड्यूटी के दौरान अचानक ख़राब होने पर अस्पताल भेजा गया जहां मेडिकल जांच रिपोर्ट में उन्हें पेट दर्द (मल्टी ऑर्गन फैलियर)की बीमारी से ग्रस्त पाया गया तथा यथासंभव इलाज के बावजूद भी उनके प्राण नहीं बच सके। स्वर्गीय आरक्षक सत्येन्द्र सिंह सिसोदिया बेहद काबिल एवं होनहार पुलिस अधिकारी रहे जिन्होंने पूर्ण निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन किया था।
पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा उनके परिवार की मदद हेतु उनकी पत्नी सलोनी सिसोदिया की जल्द ही आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति होना सुनश्चित किया गया और आज उनकी पत्नी को नियुक्ति पत्र देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटायी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button