उज्जैन समाचारराजनीति

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर निकला मशाल जुलूस

-कारगिल विजय हमारे सैनिकों के शौर्य और पराक्रम की अद्भूतिय गाथा -- संजय अग्रवाल

-कारगिल विजय हमारे सैनिकों के शौर्य और पराक्रम की अद्भूतिय गाथा — संजय अग्रवाल
उज्जैन।भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद पार्क पर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मशाल जुलूस निकाला गया।
 कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजयुमो द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल न कहा कि कारगिल विजय दिवस हर भारतीय के लिए गौरव की बात है। कारगिल की विजय हमारे सैनिकों के शौर्य और पराक्रम की अद्भूतिय कहानी है। कारगिल विजय जुलूस हमारे सैनिकों के सम्मान में पार्टी द्वारा आयोजित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी सदैव सैनिकों के सम्मान और उनके बलिदान को सलाम करती है। उन्होंने कहा कि 26 साल पूर्व वर्ष1999 में कारगिल सेक्टर, द्रास सेक्टर और टाइगर हिल पर पाकिस्तान की फौज ने चोरी-छुपे कब्जा करने का नाकाम प्रयास किया था। देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई के नेतृत्व में हमारी वीर सेना के रणबांकुरों ने पाकिस्तानी फौज को धूल चटाकर विजय प्राप्त कर कारगिल पर पुनः तिरंगा लहराया था। और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में आज का भारत सशक्त, सक्षम और सामर्थ्यवान हुआ है। चाहे पुलवामा हो, उरी हो या पहलगाम की नापाक हरकत हो, हमारी सेना ने पाकिस्तान को तीनों बार सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के जरिये उसी की भाषा में जवाब दिया है।
इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि आज का दिन हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस, अतुलित बल और शौर्य को याद कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। माँ भारती के अमर सपूतों को हृदय से नमन करता हूँ।
निगम सभापति कलावती यादव ने कहा कि हमारे सैनिक विश्व विजेता है। हमारे सैनिकों ने चाहे कारगिल विजय हो या फिर ऑपरेशन सिंदूर सभी में विश्व में अपने पराक्रम का की मिसाल दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में अपनी अमित छाप छोड़ रहा है।  इस अवसर पर महापौर मुकेश टटवाल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह ने भी संबोधित किया। शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण के पश्चात मशाल जुलूस शहीद पार्क से टॉवर तक निकाला गया। मशाल जुलूस में सैनिकों के सम्मान में भाजपा मैदान में, वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष किए गए। इस अवसर पर युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह, अशोक प्रजापति, ओम जैन, प्रभुलाल जाटवा, जगदीश पांचाल, आनन्दसिंह खींची, दिनेश जाटवा , महामंत्री सुशील वाडिया, श्रीपाल राजावत, राकेश पंड्या, कमल बैरवा, विक्रम ठाकुर, पवन विश्वकर्मा, मोनू यादव, नितिन सेन सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे । जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button