उज्जैन समाचार

ओम नमः शिवाय जाप: पहले दिन श्री वाल्मिकी धाम पर 700 भक्तों ने किये 35 लाख जाप

महाकाल की अवंतिका नगरी में प्रारंभ हुए ओम नमः शिवाय जाप

उज्जैन। ओम नमः जप समिति द्वारा संपूर्ण श्रावण मास में होने वाले ओम नमः शिवाय जाप का प्रारंभ श्रावण के पहले दिन 11 जुलाई को श्री क्षेत्र वाल्मिकी धाम से हुआ। यहां भगवान कमलेश्वर महादेव का पूजन अर्चन अभिषेक कर 700 भक्तों ने लगातार ढाई घंटे तक ओम नमः शिवाय जप किया। हरिसिंह यादव एवं रवि राय ने बताया कि श्री हरि आध्यात्मिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में संपूर्ण शहर के मठ, मंदिर, आश्रम, स्कूल कॉलेज में ओम नमः शिवाय के जाप निरंतर किए जाएंगे। श्री वाल्मिकी धाम पीठाधीश्वर उमेशनाथजी महाराज के सानिध्य में प्रारंभ हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में पहले दिन देश के विभिन्न राज्यों से आये भक्तों ने 35 लाख ओम नमः शिवाय के जाप किए गए। इस दौरान करीब 16 राज्यों के अनेक शहरों के गुरु भक्तों ने ओम नमः शिवाय का जाप का संकल्प लिया है। साथ ही 5 अन्य देशों में भी ओम नमः शिवाय जाप का कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा। संस्था के हरि सिंह यादव, रवि राय ने बताया कि भगवान महाकालेश्वर की इस नगरी में निरंतर ओम नमः शिवाय का जाप किया जाएगा। जप समिति सदस्यों और सहयोगी संस्थाओं के स्थान पर भी जाप किया जाएगा। समिति सदस्यों की भावना है कि भगवान त्रिलोकी नाथ की नगरी में पूरे सावन मास प्रतिदिन लाखों की तादाद में ओम नमः शिवाय के जाप किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button