उज्जैन समाचार
उज्जैन में चामुंडा चौराहे पर किसान रैली, टैक्टरों की गूंज पूरे चौराहे पर

उज्जैन। उज्जैन में लैंड पूलिंग के विरोध में भारतीय किसान संघ द्वारा आयोजित रैली चामुंडा चौराहे पर रुक गई है। सामाजिक न्याय परिसर में मंच पर किसान संघ के नेता भाषण दे रहे हैं।
लैंड पुलिंग योजना के खिलाफ लामबंद किसान ट्रैक्टर-ट्राली से बड़ी संख्या में उज्जैन में पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि अब तक 2000 से 3000 ट्रैक्टर-ट्राली और 4000से 5000 से अधिक किसान रैली में पहुंच चुके हैं। लैंड पुलिंग सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर किए जा रहे इस आंदोलन में 8000 से 10 हजार किसानों के पहुंचने का अनुमान है



