उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा मध्य प्रदेश के लिए रवाना, रविवार को भोपाल में आयोजन


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिया जन जागरण का संदेश
कोटा, 27 दिसंबर l देश के आम उपभोक्ताओं को अपने अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर 2025 से विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च 2026 तक के लिए दुनिया के अग्रणी उपभोक्ता आंदोलनकारी, सीसीआई के राष्ट्रीय चेयरमेन तथा कंज्यूमर मैन ऑफ इंडिया डॉ अनंत शर्मा के नेतृत्व में आयोजित उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा शनिवार को राजस्थान के कोटा से मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुई तथा रविवार को सीसीआई से संबद्ध संगठनों द्वारा भोपाल में यात्रा का स्वागत व उपभोक्ता संवाद आयोजन होगा l डॉ शर्मा कि उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा के कार्यक्रम को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुभकामनाएं संदेश देते हुए उपभोक्ता जागरूकता को समय की आवश्यकता बताते हुए देश के उपभोक्ताओं को सचेत करने तथा अपनी सरकार की ओर से उपभोक्ता जागरूकता ओर उपभोक्ता हित संरक्षण के लिए समर्पित प्रयासो संकल्प दोहराया है l उन्होंने उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा के लिए शुभकामनाए दी है और इसके बेहतर परिणाम हेतु विश्वास जताया है l सीसीआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पंड्या एवं उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निरंजन द्विवेदी ने बताया कि प्रथम चरण के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यात्रा 27 दिसम्बर को कोटा समारोह के बाद मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुई और 28 दिसंबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचेगी, यहां सीसीआई से संबंध स्थानीय संगठनों द्वारा स्वागत एवं उपभोक्ता संवाद का आयोजन होगा l भोपाल से यात्रा 29 दिसंबर को इंदौर होते हुए 30 दिसंबर को गुजरात की राजधानी राजधानी गांधीनगर पहुंचेगी l द्विवेदी ने बताया कि द्वितीय चरण में उपभोक्ता जागरूकता यात्रा गांधीनगर से 4 जनवरी को सूरत पहुंचेगी, 5 जनवरी को दमन व दादर पहुंचेगी, 6 जनवरी को यात्रा मुंबई पहुंचेगी, 8 जनवरी को यात्रा पणजी पहुंचेगी, 10 जनवरी को यात्रा बेंगलुरु पहुंचेगी, 12 जनवरी को यात्रा कोयंबटूर व कोच्चि पहुंचेगी तथा 13 जनवरी को यात्रा लक्ष्यदीप पर पहुंच जाएगी l उन्होंने बताया कि तृतीय चरण में यात्रा 18 जनवरी को कोच्चि से तिरुवंतपुरम पहुंचेगी, 19 जनवरी को कन्याकुमारी, 20 जनवरी को रामेश्वरम, 21 जनवरी को कराईकाल, 22 जनवरी को पांडिचेरी, 23 जनवरी को चेन्नई पहुंचेगी l इसी तरह 26 जनवरी को यात्रा चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर पहुंचेगी, 27 जनवरी को तिरुपति, 28 जनवरी को अमरावती, 29 जनवरी को गुंटूर अमरावती वारंगल, 30 जनवरी को वारंगल हैदराबाद, 1 फरवरी को नागपुर, 2 फरवरी को रायपुर पहुंचेगी lयात्रा का चौथा चरण 3 फरवरी को रायपुर से प्रारंभ होगा और यात्रा सबलपुर पहुंचेगी 4 फरवरी को भुवनेश्वर वह कटक 5 फरवरी को भुवनेश्वर पुरी 6 फरवरी को पूरी से कोलकाता 7 फरवरी को कोलकाता से रांची 9 फरवरी को पटना 10 फरवरी को सिलीगुड़ी 11 फरवरी को गुवाहाटी पहुंचेगी l यात्रा के पांचवें चरण में 15 फरवरी को यात्रा गुवाहाटी से शिलांग, 16 फरवरी को बदरपुर, 17 फरवरी को अगरतला, 18 फरवरी को आइजोल, 19 फरवरी को इंफाल, 21 फरवरी को कोहिमा, 23 फरवरी को ईटानगर, 24 फरवरी को जयगांव, 26 फरवरी को गंगटोक, 27 फरवरी को सीतामढ़ी, 28 फरवरी को गोरखपुर, 1 मार्च को लखनऊ पहुंचेगी l छठे चरण की यात्रा 4 मार्च को लखनऊ से प्रारंभ होकर मुरादाबाद पहुंचेगी, 5 मार्च को देहरादून, 6 मार्च को शिमला, 7 मार्च को मनाली, 8 मार्च को लद्दाख, 10 मार्च को श्रीनगर, 11 मार्च को जम्मू , 13 मार्च को चंडीगढ़ और 14 मार्च को यात्रा चंडीगढ़ से नई दिल्ली पहुंचेगी l विश्व उपभोक्ता दिवस पर 15 मार्च को यात्रा का समापन दिल्ली में होगा l

कोटा में आयोजित स्वागत एवं संवाद कार्यक्रम के बाद उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा के नेतृत्वकर्ता, कंज्यूमर मैन ऑफ इंडिया डॉ अनंत शर्मा, सीसीआई के नेशनल वाइस चेयरमैन डॉ अरुण कुमार, सीसीआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पंड्या, सीसीआई की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ज्योति गौड़, सीसीआई के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेश ओझा सहित संगठन प्रतिनिधियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की और उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा के संबंध में जानकारी प्रदान की l



