कलेक्टर सिंह ने शासकीय हाई स्कूल हासामपुरा में विद्यार्थियों से चर्चा की

उज्जैन। ग्राम हासामपुरा में कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय विद्यालयों और आंगनवाडियों में मध्यान भोजन की गुणवत्ता की जांच की । कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यालय में नवीन शौचालय निर्माण,पानी की समस्या का निराकरण करने, परिसर मे नियमित रूप से साफ-सफाई करने के निर्देश दिए । कलेक्टर श्री सिंह ने कक्षा 10 वी के छात्रों से चर्चा कर नियमित रूप से पढ़ाई करने और बोर्ड परीक्षा से बिना डरें तैयारी करने के लिए कहा । कलेक्टर ने छात्रों से पुछा की उन्हें समय पर पुस्तको का वितरण किया गया अथवा नहीं इस पर सभी छात्रों ने कहा की उन्हें पुस्तकें प्राप्त हो चुकी है। कलेक्टर श्री सिंह ने स्कूल परिसर में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधे का रोपण किया । इसके पश्चात कलेक्टर श्री सिंह ने आगनवाडी केंद्र हासामपुरा में बच्चों के साथ चर्चा कि और उनसे पुछा की नास्ता और दोपहर का भोजन समय पर प्राप्त हो रहा है या नहीं इस पर सभी बच्चों ने कहा की समय पर मिलता है । कलेक्टर श्री सिंह ने बच्चों से बारहखड़ी और गिनती पूछी जिसका बच्चों ने जवाब दिया । कलेक्टर श्री सिंह के द्वारा आगनवाड़ी केंद्र में अपनी ओर से एलईडी स्कीन भेट भी की जाएगी । इसके पश्चात कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम कचनारिया पहुंच कर शासन की योजना का लाभ लेकर पपिते की खेती कर रहे किसान श्री झाला से मिल कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रसंशा की ।



