स्वास्थ्य

कलेक्टर श्री सिंह के द्वारा मेडिसिटी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया

चरक भवन और माधवनगर अस्पताल में व्यवस्थओं का जायजा लिया गया

-चरक भवन और माधवनगर अस्पताल में व्यवस्थओं का जायजा लिया गया

उज्जैन 24 जुलाई । कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के द्वारा गुरुवार को मेडिसिटी निर्माण
कार्य का निरीक्षण किया गया और चरक भवन तथा माधव नगर अस्पताल में व्यवस्थाओं
का जायजा लिया गया । कलेक्टर ने सर्वप्रथम मेडिसिटी पहुंचकर वहां मेडिकल कॉलेज और
मेडिकल हॉस्पीटल में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान
जानकारी दी गई कि मेडिकल कॉलेज की रिटेनिंग वाल का निर्माण हो चुका है तथा बेसमेंट
का कार्य प्रगतिरत है और मेडिकल हॉस्पिटल की रिेटेंनिंग वाल का कार्य प्रगतिरत है
।कलेक्टर श्री सिंह ने निर्माणकर्ता एजेंसी बीडीसी को मेडिसिटी का निर्माण कार्य गुणवत्ता
पूर्वक और आगामी 31 दिसंबर 2027 के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि मेडिसिटी के मेडिकल कॉलेज ब्लाक का
ग्राउंड लेवल का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है । कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि बारिश
के दौरान जो कार्य तेज गती से किए जा सकते है उन्हें पूर्ण करें ।
इसके पश्चात कलेक्टर श्री सिंह ने चरक भवन का निरीक्षण किया । निरीक्षण के
दौरान दवाई वितरण केंद्र ,पंजीयन केंद्र, शिशु वार्ड ,ईसीजी ,ओपीडी, आकस्मिक चिकित्सा
वार्ड , नेत्र परिक्षण वार्ड ,दंत चिकित्सा वार्ड, फिजियों थेरिपी वार्ड , सामान्य वार्ड और कंट्रोल
सेंटर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । कलेक्टर श्री सिंह ने मरीजों के
परिजनों से चर्चा की और उन्हें पंजीयन तथा नि:शुल्क दवाई उपलब्धता में किसी भी तरह
की कोई समस्या तो नहीं है इसकी जानकारी प्राप्त की । कंट्रोल सेंटर के निरीक्षण के दौरान
कलेक्टर ने निर्देश दिएकि सेंटर से हॉस्पिटल में चल रही गतिविधियों की सतत निगरानी
की जाए । सेंटर में सुरक्षा कर्मी हमेशा मौजूद रहें । बताया गया कि निगरानी के लिए पूरे
अस्पताल में 48 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जो सदैव कार्यरत रहते हैं ।
कलेक्टर श्री सिंह ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि जितने भी संस्थागत प्रसव
हो रहे हैं उन सभी प्रकरणों में जन्म प्रमाण पत्र जच्चा – बच्चा के अस्पताल से डिस्चार्ज से
पहले अनिवार्यत: बनाकर दिए जाएं । अगर पंजीयन केंद्र में कोई काउंटर खाली है तो वहां
भी पर्चें बनाए जाएं ताकि मरीजों के परिजनों को किसी भी तरह की असुविधा न हो ।

कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया
जाए और रखरखाव संबंधी कार्य भी समय पर संचालित किए जाएं । नेत्र परीक्षण वार्ड
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने डॉक्टर से वहां उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली ।
नेत्र परीक्षण वार्ड के प्रभारी को निर्देश दिए कि वार्ड में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे ।
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि ओपीडी की ड्युटी डाक्टर्स और पेरामेडिकल स्टाफ
की उपलब्धता का ड्युटी चार्ट प्रत्येक दिवस बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाए, ताकि उपचार के
लिए आने वाले मरीजों को जानकारी म‍िलती रहे । शिशु वार्ड के निरीक्षण के दौरान
कलेक्टर श्री सिंह ने वहां शिशुओं को दिए जाने वाले भोजन के बारे में जानकारी परिजनों से
प्राप्त की । उन्होंने बच्चों के परिजनों से पूछा की उन्हें समय पर भोजन मिल रहा है अथवा
नहीं । कलेक्टर ने वार्ड की बेडिंग नियम‍ित रुप से बदली जाने और उसकी प्रत्येक दिवस के
अनुसार कलर कोडींग करें ।
कलेक्टर श्री सिंह ने स्टाफ को निर्देश दिए कि सभी प्रतिदिन ऑनलाईन उपस्थिती
अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं । सारी सुविधाओं को एकीकृत किया जाए । रखरखाव से संबंधित
कार्यों को समय सीमा में पूर्ण किया जाए ।
कलेक्टर श्री सिंह ने इसके पश्चात माधवनगर अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सकों
और स्टाफ की जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि वहां प्रत्येक मरीज को प्रतिदिन 03
लीटर बॉटल पेक्ड आर.ओ का पेय जल नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है । कलेक्टर श्री
सिंह ने माधवनगर अस्पताल के निर्माणाधीन 100 बेड के नए भवन की प्रगति का
अवलोकन किया और समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए । उन्होनें यहां ओपीडी
काउन्टर्स बढाए जाने के निर्देश दिए तथा अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button