
बांसवाड़ा। शुक्रवार को जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तत्वाधान में भारत स्काउट गाइड डायलॉब बांसवाड़ा के सभा कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम पूंजीलाल गायरी भाजपा जिला अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य, जयदीप पुरोहित मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता तथा समाजसेवी जन प्रतिनिधि हकरू भाई मईडा, विनोद राठौड़ एडीपीसी के विशिष्ट अतिथि, विमल चौबीसा एडिईयो माध्यमिक, हितेश स्वर्णकार एससीबीओ बांसवाड़ा ब्लॉक, धर्मेंद्र सिंह चरण ऐपीसी के आतिथ्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला स्तर पर चयनित सुनील बुनकर अध्यापक लेवल 1 राप्रावि हडमतिया कक्षा 1 से 5 वर्ग में, हर्षवर्धन सिंह चौहान शारीरिक शिक्षक राउप्रावि चीरोला वर्ग 6 से 8 में एवं रौनक उपाध्याय व्याख्याता पीएमश्री राउमावि विद्यालय गढ़ी को प्रशस्ती पत्र शॉल एवम प्रतीक चिह्न प्रदान कर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गायरी ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक है और शिक्षा के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में अग्रसर किया जा सकता है ताकि वे समाज व राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों के साथ प्रभावी ढंग से जुड़ सके l उन्होंने शिक्षकों से समाज व राष्ट्र निर्माण हेतु समर्पित प्रयासों का आह्वान किया l
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जयदीप पुरोहित ने इस अवसर पर विभागीय के स्तर पर जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी l
संचालन करते हुए भरत पंड्या सहायक निदेशक सीडीईओ कार्यालय बाँसवाड़ा ने शिक्षक सम्मान समारोह आयोजन की भूमिका पर प्रकाश डाला । लोकेश शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी, सीडीईओ कार्यालय ने अतिथियों एवं आयोजन में सहयोगियों का आभार जताया।



