लोकायुक्त ने किया महिदपुर तहसील कर्मचारी को गिरफ्तार

उज्जैन। लोकायुक्त पुलिस में महिदपुर में महिला कर्मचारी को 5000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक हाकम चौहान पिता भैरूलाल जी निवासी मादुपुरा जमीन खेड़ा खजूरिया, महिदपुर द्वारा 6 मार्च 2025 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी कि उसके द्वारा तहसील कार्यालय में पट्टे की जमीन के नाम में त्रुटि में बदलाव करवाने के लिए आवेदन दिया था जिसके एवज में तहसील कार्यालय में पदस्थ दीपा चेलानी द्वारा 10,000 रिश्वत की मांग की गई। आज दिनांक को ट्रैप आयोजित कर प्रवाचक दीपा चेलानी को आवेदक से प्रथम किश्त में 5,000 रुपए रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।
टीम:डीएसपी दिनेश चंद्र पटेल,निरीक्षक हिना डावर
का.वा.प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक मोहम्मद इसरार, आरक्षक संदीप कदम, आरक्षक नीता बेस, आरक्षक ऋतु मालवीय, कम्प्यूटर टाइपिस्ट अंजलि पुरानीया शामिल हुए।



