उज्जैन समाचारधर्म और समाजमध्य प्रदेश

पंडित रमण त्रिवेदी के जीवन पर बने वृत्त चित्र का यू ट्यूब पर होगा प्रसारण

महाकाल मंदिर के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी

उज्जैन। महाकालेश्वर के पुजारी पंडित रमण त्रिवेदी पर उज्जैन टीवी द्वारा उनके जीवन पर वृत्त चित्र का निर्माण किया गया है। इस वृत्त चित्र में उनके जीवन के बारे में जानकारी देते हुए उनके द्वारा महाकाल मंदिर के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी गई है। पंडित रमण द्वारा मंदिर के शिखर को स्वर्ण जड़ित करने में मुख्य भूमिका रही है। मंदिर की प्रगति हेतु पंडित रमण ने देश के राजनेताओं और सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेताओं को उज्जैन आमंत्रित कर उनसे राशि और चाँदी इत्यादि दान करवा कर मंदिर के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वृत्त चित्र का निर्देशन डॉ. प्रकाश रघुवंशी द्वारा किया गया है। फ़िल्म का छायांकन और संकलन आनन्द शर्मा द्वारा किया गया है। दिनांक 28 जून को इस फ़िल्म का प्रसारण यू ट्यूब एवं अन्य चैनल पर किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button