उज्जैन समाचारकारोबारदेश-विदेशमध्य प्रदेश

गोपाल मंदिर, कमरी मार्ग, ढाबा रोड पर जाम, पुलिस और नगर निगम की गैंग गायब

अतिक्रमण गेम के सोनू- मोनू के चक्कर में शहर के लोग और बाहर से आने वाले श्रद्धालु हो रहे हैं परेशान


उज्जैन। नगर निगम की अतिक्रमण गैंग के सोनू मोनू और यातायात पुलिस की लापरवाही के चलते ढाबा रोड, कमरी मार्ग, गोपाल मंदिर में सुबह से रुक-रुक कर जाम लग रहा है यातायात पुलिस के जवान का कोई आत- पता नहीं है लोग ही खुद ही यातायात खुलवाने की मशक्कत कर रहे हैं। दुकानदारों ने पांच-पांच फीट पर अतिक्रमण करके सामान रख रखा है इससे सड़क और छोटी होने से जाम लग रहा है।

इस संबंध में पार्षद प्रकाश शर्मा का कहना है कि यातायात पुलिस वसूली करने में लगी हुई है जाम खुलवाने से उसकी कोई लेना देना नहीं।
पार्षद रजत मेहता का कहना है कि अफसर को बार-बार कहा जाता है की दुकानों का अतिक्रमण हटाए यातायात पुलिस जाम खुलवाए लेकिन पता नहीं दोनों ही विभाग के लोग किसके कहने पर सुनवाई नहीं कर रहे। पार्षद शाहीन मुजीब सुपारी वाला का कहना है कि अतिक्रमण प्रभारी को बोलो तो वह दूसरे का नाम लेता है कोई दूसरे का नाम लेता है। सोनू मोनू के चक्कर में अतिक्रमण हटता ही नहीं है। इस संबंध में अतिक्रमण अतिक्रमण गैंग के सोनू का कहना है कि वह नगरनिगम के विवाह सम्मेलन में लगे हुए इसलिए आज अतिक्रमण हटाने नहीं जा पाए हैं इसके बाद देखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button